पीला मोजेक से फसल हुई खराब: किसान ने चलाया रोटावेटर; एसडीएम से सर्वे और मुआवजे की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मल्हारगढ़ क्षेत्र में उड़द की फसल पर पीला मोजेक रोग और अफलन की समस्या ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीमारी से खराब हुई करीब तीन बीघा उड़द की खड़ी फसल को किसान एजाज हुसैन ने गुरुवार सुबह रोटावेटर चलाकर नष्ट कर दिया।
25 से 30 हजार रुपए खर्च के बाद फसल खराब
किसान का कहना है कि फसल में बीमारी फैलने के बाद उत्पादन की उम्मीद नहीं बची थी। किसान एजाज हुसैन ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा जमीन में उड़द की फसल बोई थी। फसल पर करीब 25 से 30 हजार रुपए खर्च हुए थे।
फसल को रोटावेटर चलाकर नष्ट कर दिया
लेकिन पीला मोजेक रोग और अफलन के कारण फसल खराब हो गई। स्थिति ऐसी हो गई कि फसल से उत्पादन मिलने की उम्मीद नहीं रही। इसके बाद उन्होंने पूरी फसल को रोटावेटर चलाकर नष्ट कर दिया।
सोयाबीन की फसल को लेकर भी चिंता
किसान को अब अपनी 17 बीघा में बोई सोयाबीन की फसल को लेकर भी चिंता है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण नहीं हुआ तो सोयाबीन की फसल भी प्रभावित हो सकती है।
एसडीएम ने सर्वे का दिया आश्वासन
फसल खराब होने की जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम स्वाति तिवारी से फोन पर चर्चा कर फसल की स्थिति बताई और प्रभावित खेतों का सर्वे कराने के साथ किसानों को फसल बीमा और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
एसडीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों और पटवारी को मौके पर भेजकर फसल का निरीक्षण कराने का आश्वासन दिया है।
सोयाबीन और मूंगफली में भी बीमारी की शिकायत
अनिल शर्मा के मुताबिक, मल्हारगढ़ क्षेत्र में केवल उड़द ही नहीं, बल्कि सोयाबीन और मूंगफली सहित अन्य फसलों में भी पीला मोजेक रोग और अफलन की शिकायतें सामने आ रही हैं।
उन्होंने प्रशासन से प्रभावित गांवों में व्यापक सर्वे कराने की मांग की है, ताकि बीमारी से प्रभावित किसानों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और पात्र किसानों को फसल बीमा तथा मुआवजे का लाभ मिल सके।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!