खबर
Top News

अड़ीबाजी कर चाकू से हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार: पुलिस ने 5 घंटे में पकड़ा; जिलाबदर का कर रहा था उल्लंघन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 फ़रवरी 2026, 6:18 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परदेशीपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अड़ीबाजी और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को महज 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

इनके मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई
आरोपी पहले से जिलाबदर था और आदेश का उल्लंघन कर शहर में सक्रिय था। पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार जोन–02 के पुलिस उपायुक्त कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह तथा एसीपी परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

चाकू मारकर मांगे शराब के पैसे
थाना परदेशीपुरा में 11 फरवरी 2026 को फरियादी नितिन पंवार निवासी आदर्श बिजासन नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर करीब 3 बजे कमेटी हाल के पास वह खड़ा था, तभी आशीष पाल अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से आया और अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

वहीं, पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने चाकू से उसके हाथ पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने विकास दुबे निवासी गुरूनानक कॉलोनी अन्नपूर्णा के साथ भी चौकसे धर्मशाला के पास मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगे।

इन धाराओं में प्रकरण दर्ज
दोनों मामलों में आरोपी आशीष पाल, शुभम पंडित और एक अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 119(1), 118(1), 296(b), 351(3), 3(5) के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।

5 घंटे में गिरफ्तारी
शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी आर.डी. कानवा के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी आशीष पाल (उम्र 35 वर्ष, निवासी फिरोज गांधी नगर, इंदौर) को घटना के 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया है।

जिलाबदर आदेश का उल्लंघन
पुलिस के अनुसार आरोपी को 15 अक्टूबर 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला इंदौर की सीमा से जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह शहर में रहकर वारदात कर रहा था। इस पर धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और फरियादी दोनों ही थाने के सूचीबद्ध बदमाश हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी परदेशीपुरा आर. डी. कानवा, उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक देवीसिंह मीणा, आरक्षक जैवेन्द्र गुर्जर, आरक्षक मोहरसिंह, आरक्षक विकास व आरक्षक दिनेश गोलाने तथा सायबर सेल जोन- 2 इन्दौर के आरक्षक विनित व निकिता की भूमिका रही ।

संबंधित समाचार

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

5 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

12 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

16 minutes ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

17 minutes ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

17 minutes ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

22 minutes ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

30 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

31 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

38 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

40 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

42 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

44 minutes ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

about 1 hour ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!