खबर
Top News

क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से दबोचा ड्रग्स स्मगलर: 52 लाख की एमडी ड्रग्स का खेल; छह महीने बाद घिरा नेटवर्क का फरार खिलाड़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 3:08 pm
शेयर करें:
क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से दबोचा ड्रग्स स्मगलर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में करोड़ों की नशे की काली कमाई पर चोट करते हुए क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क के एक और फरार सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। जनवरी में 52 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स बरामदगी के बाद से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा आरोपी आखिरकार छह महीने बाद कानून के शिकंजे में आ गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष गिरी पिता मांगीलाल उर्फ मांगू गिरी निवासी अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी उस गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है, जिसके कब्जे से जनवरी में इंदौर क्राइम ब्रांच ने 513.48 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 52 लाख रुपए आंकी गई थी। क्राइम ब्रांच के अनुसार, शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 जनवरी को सिद्धेश्वर जलधारनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

उस दौरान आरोपी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर शहर में सप्लाई की तैयारी कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने निकल निदवानिया निवासी मंदसौर, मुकेश धनगर उर्फ बबलू निवासी मंदसौर, कमलेश गायरी निवासी राजस्थान और अंबालाल निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया था।

कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों ने वाहन सहित भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया था। हालांकि गिरोह का एक सदस्य संतोष गिरी उस समय पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था और तभी से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम लगातार उसके ठिकानों और संपर्क सूत्रों पर नजर रखे हुए थी। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आखिरकार उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।

सस्ते दामों में खरीद कर महंगी बेचता था एमडी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह अवैध लाभ कमाने के लिए सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरोह की सप्लाई चेन कितनी लंबी थी और इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में इसके कितने नेटवर्क सक्रिय थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एमडी ड्रग्स को युवाओं के बीच सबसे खतरनाक सिंथेटिक नशों में माना जाता है। यही वजह है कि इस तरह के मामलों में केवल बरामदगी ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने पर फोकस किया जा रहा है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

शहर में नशे के कारोबार पर लगातार हो रही कार्रवाई के बीच इस गिरफ्तारी को क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

क्राइम ब्रांच ने फरार सप्लायर इरफान को दबोचा
शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा ने एमडी ड्रग्स बरामदगी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी इरफान पिता मोहम्मद खान निवासी मदारीपुरा, जावरा जिला रतलाम को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच ने पूर्व में किला मैदान रोड स्थित श्री एकदंतेश्वर गजानंद मंदिर के सामने से मोइनुद्दीन उर्फ मोईन मेव निवासी मल्हारगंज को 1.30 लाख रुपए मूल्य की 13.07 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी इरफान का नाम सामने आया था। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 4 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 4 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 4 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 4 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 5 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 5 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 5 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 5 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 5 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 5 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 5 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 5 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 5 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 5 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 5 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 5 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 6 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 6 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!