खबर
Top News

क्रेटा चालक ने तीन को ठोंका: फॉर्च्यूनर उड़ाई; ड्रिंक एंड ड्राइव पर पर्दा, थाने में सौदेबाजी, नशेड़ी चालक को बचाने में जुटा सिस्टम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 फ़रवरी 2026, 3:55 pm
शेयर करें:
क्रेटा चालक ने तीन को ठोंका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दुर्घटनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलवा रहे हैं। उधर, पुलिसकर्मी मुहिम पर बट्टा लगा रहे है। विजय नगर थाना क्षेत्र की स्कीम-54 में एक नशेड़ी कार चालक ने एक के बाद एक तीन लोगों को जोरदार टक्कर मारी और एक फ्लैट के नीचे खड़ी बिल्डर की कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी युवक रेवेल्यूएशन पब से पार्टी कर दोस्त सोना-चांदी व्यापारी जयेश सोनी की कार लेकर निकला था।

मामले थाने पहुंचा तो हेड कॉन्स्टेबल ने रात को ही नशेड़ी कार चालक की तरफ से सेटिंग जमाना शुरू कर दी थी। एफआईआर लिखने में घंटों टालमटोल की। जैसे-तैसे केस दर्ज किया भी तो फरियादी ऐसा बनाया जिसने थाने पर ही आरोपी चालक से 50 हजार लेकर राजीनामे की पेशकश रख दी। आरोप है, एक्सीडेंट करने वाले नशेड़ी कार चालक ने हेड साहब को भी दो लाख रुपए दिए। इस दौरान बिल्डर ने पूरे खेल का आईडीओ और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वह पुलिस कमिश्नर को शिकायत करेगा।

विजय नगर पुलिस के अनुसार फरियादी अमित पिता संजय लोड निवासी गीता भवन की शिकायत पर क्रेटा कार के नशेड़ी चालक एमपी 09 डब्ल्यूई 9752 को आरोपी बनाया है। कार में सवार नशेड़ियों ने होटल गोल्डन गेट से लेकर पूरे रोड पर इस कदर उत्पात मचाया कि कोई गलती से कार के सामने आता तो उसकी मौके पर ही मौत हो जाती।

क्रेटा चालक नशे में इस तरह कार दौड़ा रहा था मानो रेसिंग ट्रैक हो। उसने पहले बाइक सवार अमित को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद कार एमपी 09 डीएफ 2713 को ठोंका फिर भागने के चक्कर में फ्लैट के नीचे खड़ी बिल्डर आशीष हिंदुजा की फॉर्च्यूनर एमपी 09 एनआर 0054 को करीब 120 की तेज स्पीड में टक्कर मारी, जिससे उनकी कार करीब 100 फीट तक उछली, तब कही जाकर कहर मचाने वाले नशेड़ी की कार रुकी।

हादसे की आवाज सुन बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और नशेड़ी चालक को थाने ले गई। करीब ढाई घंटे पुलिसकर्मी पीड़ितों के साथ टालमटोल करते रहे। आखिर देर रात केस दर्ज किया, लेकिन अब तक ड्रिंक एंड ड्राइव का केस नहीं बनाया है। महज पर्ची निकालकर रख ली।

बिल्डर हिंदुजा ने बताया आरोपी कार चालक बेहद नशे था। रफ्तार इतनी थी कि कोई सामने आता तो शायद ही बचता। पुलिस ने आरोपी चालक को 4-5 धप्पड़ मारे। इसके बाद आरोपी की तरफ से उसके मित्र अश्विन ने पुलिस से सेटिंग की। इसके तहत फरियादी ऐसा बनाया गया, जिसने रात में थाने पर 50 हजार लेकर दूसरे दिन ही सेटलमेंट की बात कह दी।

कमिश्नर को करेंगे शिकायत
फॉर्च्यूनर के मालिक आशीष हिंदुजा ने बताया पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर बड़ा खेल किया है। आरोपियों का पूरी रात सहयोग किया। जांचकर्ता की भूमिका संदिग्ध है। लीपापोती हुई तो पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और डीसीपी जोन-2 को मिलकर मयसबूत शिकायत की जाएगी।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 4 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 4 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 4 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 4 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 5 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 5 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 5 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 5 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 5 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 5 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 5 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 5 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 5 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 5 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 5 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 5 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!