दोस्त के नाम से फर्जी आईडी बनाई: लड़की से इतनी राशि ऐंठ ली; जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी नगर क्षेत्र में एक 23 वर्षीय एमबीए छात्रा से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए ब्लैकमेल कर करीब 50 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। जांच में आरोपी के पास 100 से अधिक फर्जी आईडी और मोबाइल-पेन ड्राइव में 250 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस ने आरोपी को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत
पीड़िता 11 मार्च को बरगी नगर पुलिस चौकी पहुंची और चौकी प्रभारी सरिता पटेल को शिकायत दी। उसने बताया कि साहिल विश्वकर्मा नामक युवक ने उसके दोस्त हर्षित मिश्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे मैसेज किया। आरोपी ने धमकी दी कि उसके पास उसकी फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वायरल कर दिया जाएगा।
आरोपी लगातार धमकाता रहा
डर के कारण पीड़िता ने पहले 8,500 रुपये दिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार धमकाता रहा। एक माह के भीतर उसने अलग-अलग तरीकों से कुल करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए। 18 फरवरी को आरोपी ने कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग भी की। पीड़िता ने शुरुआत में बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार धमकियों से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी नागपुर में प्राइवेट नौकरी करता था
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नागपुर में प्राइवेट नौकरी करता था और होली के दौरान घर आया था। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर नागपुर में छापेमारी की। उसके कमरे से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, ओटीजी डिवाइस और कई सिम कार्ड जब्त किए गए।
250 से अधिक लड़कियों की तस्वीरें मिलीं
डिजिटल जांच में 250 से अधिक लड़कियों की तस्वीरें मिलीं, जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बताई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर उनके रिश्तेदारों और बॉयफ्रेंड की जानकारी जुटाकर ब्लैकमेल करता था। आरोप है कि वह पैसे न देने पर फोटो-वीडियो वायरल करने या परिवार को बताने की धमकी देता था।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उससे अन्य संभावित मामलों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!