खबर
Top News

नो पार्किंग वालों पर शिकंजा: 20 दिन में 3750 वाहनों पर व्हील लॉक; सड़कों पर दिखा ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मार्च 2026, 1:02 pm
शेयर करें:
नो पार्किंग वालों पर शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। 20 दिन में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 3750 वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर चालानी कार्रवाई की गई।

वहीं मुख्य मार्गों और बाजारों में लगातार पेट्रोलिंग कर नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया जा रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हुई है।

जानकारी के मुताबिक डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें चारों ट्रैफिक जोन की पेट्रोलिंग टीमें लगातार शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में भ्रमण कर रही हैं।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यस्ततम मार्गों, बाजारों और ट्रैफिक के दबाव वाले स्थानों पर अवैध और अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण करना है।

इसी क्रम में पेट्रोलिंग टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

ट्रैफिक जोन-1 में कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति से गौराकुंड, इमली बाजार, अंतिम चौराहा और मरीमाता से बाणगंगा तक कार्रवाई की गई। वहीं जोन-2 में मालवा मिल, पाटनीपुरा, भमोरी, एलआईजी, रसोमा, मेदांता रोड और विजय नगर क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर शिकंजा कसा गया।

जोन-3 में जेल रोड, एमटीएच, आरएनटी मार्ग, एमजी रोड, व्हाइट चर्च से दवा बाजार, मधुमिलन, जंजीरावाला और पलासिया से व्हाइट चर्च तक सड़कों के दोनों ओर कार्रवाई की गई।

इसी तरह घंटाघर से गीता भवन मार्ग पर भी सख्त अभियान चलाया गया। जोन-4 में सपना संगीता, टॉवर चौराहा से खातीवाला टैंक, सिंधी कॉलोनी, राजवाड़ा, जवाहर मार्ग, खजूरी बाजार, सराफा और भंवरकुआं से भोलाराम उस्ताद मार्ग तक लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पेट्रोलिंग टीमों ने पीए सिस्टम, बॉडी वॉर्न कैमरा, क्रेन और सपोर्ट वाहन, व्हील लॉक तथा पीओएस मशीन की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। कई जगहों पर हजारों वाहनों को एनाउंसमेंट कर हटवाया गया।

पुलिस पहले वाहन चालकों को समझाइश और चेतावनी देती है, लेकिन नियमों की अनदेखी जारी रहने पर व्हील लॉक और क्रेन के जरिये चालानी कार्रवाई की जाती है।

व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा व्यापारियों और क्षेत्रीय रहवासियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

लगातार कार्रवाई के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हुई है, जिसकी जिम्मेदार नागरिकों ने सराहना की।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

4 minutes ago
हादसे में फंसे लुटेरे
Top News

हादसे में फंसे लुटेरे:बेग से 41 लाख की लूट का खुलासा; 4 बदमाश 118 KM बाद धराए

6 minutes ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

9 minutes ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

18 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

23 minutes ago
पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज
Top News

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

26 minutes ago
पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला
Top News

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

30 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

42 minutes ago
देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद
Top News

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

43 minutes ago
रेप केस में समझौते का दबाव
Top News

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

44 minutes ago
सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार
Top News

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

about 1 hour ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

about 1 hour ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

about 1 hour ago
फर्जी रौब
Top News

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

about 2 hours ago
दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा
Top News

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago
नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप
Top News

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

about 2 hours ago
मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का
Top News

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

about 2 hours ago
झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक
Top News

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

about 2 hours ago
तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी
Top News

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!