खबर
Top News

एमडी और ब्राउन शुगर तस्करों पर शिकंजा: नशे पर लगातार वार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 फ़रवरी 2026, 2:51 pm
शेयर करें:
एमडी और ब्राउन शुगर तस्करों पर शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में पुलिस लगातार बड़ी सफलताएं हासिल कर रही है। शहर को नशे की गिरफ्त से निकालने के लिए क्राइम ब्रांच और हीरा नगर पुलिस की दो अहम कार्रवाई ने साफ कर दिया ड्रग तस्करों के लिए अब इंदौर सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा। बीते दिनों की दोनों कार्रवाई में एमडी और ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विवेचना में कई अहम जानकारी सामने आ रही हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं शहर में नशे का कारोबार सुनियोजित तरीके से फैलाया जा रहा था।

एमआर-10 ब्रिज के नीचे पकड़ाए एमडी तस्कर
क्राइम ब्रांच ने एमआर-10 ब्रिज के नीचे आईएसबीटी बस स्टैंड के पास बड़ी कार्रवाई कर दो आरोपियों को एमडी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी धीरपसिंह तंवर और लालसिंह चौहान निवासी मंदसौर बिना नंबर की काली होंडा टू-व्हीलर के साथ संदिग्ध हालत में खड़े थे।

पुलिस को देख घबराए आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा गया। तलाशी में बाइक की सीट के नीचे छुपाई 14.06 ग्राम एमडी बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपए बताई गई। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन भी जब्त किए।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी युवाओं को महंगा बेचते थे। एक आठवीं और दूसरा सातवीं तक पढ़ा है। पुलिस इनकी सप्लाई चैन और संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है।

हीरा नगर में शातिर ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
हीरा नगर पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई कर दो ब्राउन शुगर तस्करों को को पकड़ा। दोनों एमआर-10 रोड स्थित आदित्य गेटवे बिल्डिंग के पीछे नाले के पास संदिग्ध हालत में खड़े थे। पूछताछ में पहचान रोहन कदम (24) निवासी भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी और गोपाल उर्फ दीपक अहिरवार (23) निवासी हीरा नगर मेन रोड के रूप में हुई। तलाशी में 13.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपी शातिर हैं, जिन पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
पुलिस का फोकस गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं है। क्राइम ब्रांच और हीरा नगर थाने की टीमें पता लगाने में जुटी हैं मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी, किन इलाकों में खपत ज्यादा थी और इसके पीछे कौन-सा संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है शहर को ड्रग फ्री बनाने के लिए आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 13 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 13 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 13 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 14 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 14 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 14 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 14 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 14 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 14 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 14 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 15 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 15 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 15 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 15 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 15 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 15 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 15 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!