सेना के अफसरों से 45 लाख की ठगी में शिकंजा कसना शुरू: राया डेवलपर्स का मालिक फरार; पुलिस ने बढ़ाई तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों से फार्म हाउस दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में दर्ज इस हाई-प्रोफाइल केस में राया डेवलपर्स के मालिक अनीस कुरैशी की तलाश लगातार की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 2021 में महू में पदस्थ रहते कर्नल वरुण वैद्य और लेफ्टिनेंट कर्नल हिमांशु सिंह से आरोपी ने राया स्टेट कॉलोनी में 5500 वर्गफीट फार्म हाउस की जमीन देने का सौदा किया था। इसके बदले कर्नल वैद्य से 24.15 लाख और लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह से 21.28 लाख रुपए लिए थे।
पांच साल टालता रहा, न रजिस्ट्री हुई न पैसा लौटा- अधिकारियों ने भुगतान के बाद एग्रीमेंट भी कराया, पर आरोपी ने न रजिस्ट्री कराई और न ही रकम लौटाई। लंबे समय टालमटोल की। इस दौरान दोनों अधिकारियों की अन्य स्थानों पर पोस्टिंग हो गई। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पुलिस को शिकायत की।
आरोपी की संपत्तियों की भी हो रही पड़ताल- एएसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी के अनुसार आरोपी ने किशनगंज क्षेत्र के बेरछा रोड पर राया स्टेट कॉलोनी विकसित की थी। इसी में फार्म हाउस दिलाने के नाम पर ठगी की गई।
पुलिस आरोपी की चल-अचल संपत्ति, बैंक लेन-देन और पुराने सौदों की भी जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। अन्य पीड़ित सामने आने की भी संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!