दंपति ने किया हाईवे जाम: वाहनों की लगी लंबी कतार; इस वजह से रोड पर बैठा परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
गुरुवार को उज्जैन-देवास हाईवे पर एक दंपति ने अपने घर का सामान सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। इस कारण दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए और करीब 45 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा।
दंपति का अस्पताल से विवाद
जानकारी के अनुसार, खातेगांव निवासी रामदयाल प्रजापत की किडनी खराब है और वे देवास स्थित अमलतास अस्पताल में इलाज करा रहे थे। रामदयाल अस्पताल परिसर में झोंपड़ी बनाकर दो साल से रह रहे थे। अस्पताल प्रबंधन ने कई बार उन्हें झोंपड़ी हटाने के लिए कहा था।
परिवार का सामान सड़क पर फेंक दिया
बुधवार को अस्पताल कर्मचारियों के साथ हुई कहासुनी के बाद, प्रबंधन ने रात में रामदयाल और उनके परिवार का सामान सड़क पर फेंक दिया। नाराज रामदयाल ने अपनी पत्नी द्वारिका और बच्चों के साथ सड़क पर बैठकर हाईवे जाम कर दिया।
पत्नी के साथ मारपीट का आरोप
रामदयाल का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पत्नी के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्हें हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी में उन्होंने सड़क जाम किया।
कलेक्टर के आश्वासन पर खुला जाम
हाईवे जाम की सूचना मिलने पर उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दंपति की समस्या सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रामदयाल और उनका परिवार जाम खत्म कर सड़क खाली करवा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!