नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा: रेस्टोरेंट पर 200 का जाली नोट चलाने पहुंचा युवक पकड़ाया; प्रिंटिंग मशीन सहित नकली नोट जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक की सतर्कता से नकली नोट छापने और बाजार में खपाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। एक युवक द्वारा 200 रुपए का नकली नोट चलाने की कोशिश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
44 हजार रुपए के नकली नोट जब्त
आरोपियों के कब्जे से करीब 44 हजार रुपए के नकली नोट, नोट छापने में इस्तेमाल की जा रही प्रिंटिंग मशीन और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
रेस्टोरेंट संचालक को हुआ नोट पर संदेह
गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि राजनगर सेक्टर-ए, चंदन नगर निवासी यशवंत यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 जून को वह रिजलाय फाटा-नावदा पंथ रोड स्थित सांवरिया रेस्टोरेंट पर मौजूद था। इसी दौरान एक युवक चाय-नाश्ता करने के बाद भुगतान के लिए 200 रुपये का नोट देने लगा।
नोट देखते ही यशवंत को उसके नकली होने का संदेह हुआ। उन्होंने रेस्टोरेंट कर्मचारी आशीष चौहान की मदद से युवक को वहीं रोक लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
आरोपी के पास मिले 4 हजार रुपए के नकली नोट
पुलिस ने मौके से पकड़े गए युवक की पहचान दीपक पटेल, निवासी ग्राम अटाहेड़ा, थाना देपालपुर के रूप में की। पूछताछ में उसने स्वयं को मजदूर बताया और दावा किया कि उसे ये नोट मजदूरी के भुगतान के रूप में मिले थे। हालांकि तलाशी लेने पर उसके पास से 4 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए।
पूछताछ में सामने आया मुख्य आरोपी
कड़ी पूछताछ में दीपक ने खुलासा किया कि उसे नकली नोट संजय पुत्र महेश वैष्णव, निवासी सिंगापुर टाउनशिप ने दिए थे और उन्हें बाजार में चलाने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 40 हजार रुपए के नकली नोट, नोट छापने में उपयोग की जा रही प्रिंटिंग मशीन तथा अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस के अनुसार संजय नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में खपाने का काम कर रहा था।
पहले भी जाली नोट मामले में जा चुका है जेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी संजय वैष्णव का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसे इससे पहले एसटीएफ खंडवा नकली नोटों के एक मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। उस समय भी उसके कब्जे से जाली नोट बरामद हुए थे और वह जेल गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने दोबारा इसी अवैध कारोबार को शुरू कर दिया।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अब तक कितने नकली नोट बाजार में खपा चुके हैं और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!