सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी परिषद: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब दुकानों के संचालन के विरोध में राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पॉलिटेक्निक चौराहे पर एकत्र हुए और महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के समीप संचालित शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की।
छात्रों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर विरोध दर्ज कराया। पोस्टरों पर ‘शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी’, ‘जहां ज्ञान की ज्योति जलती है, वहां शराब की दुकान नहीं चलती’ और ‘छात्राओं की सुरक्षा से समझौता नहीं’ जैसे संदेश लिखे थे।
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलेज के पास शराब दुकान संचालित होने से छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन और सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही।
भारी पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मौके पर करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राइट कंट्रोल व्हीकल और वाटर कैनन भी मौके पर मौजूद रखे गए।
शराब दुकान हटाने की मांग
एबीवीपी ने मांग की है कि छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संचालित शराब दुकान को तत्काल हटाया जाए। संगठन का कहना है कि शिक्षण संस्थानों के आसपास ऐसे प्रतिष्ठानों का संचालन छात्राओं के लिए असुरक्षा का माहौल पैदा करता है।
फिलहाल प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मामले को लेकर छात्र संगठनों और प्रशासन के बीच चर्चा जारी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!