सीवरेज की खुदाई के बाद सड़क सुधारना भूला निगम: ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलटा महिला सहित अन्य यात्री घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। मुख्य सड़कें अब वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। नसिया रोड पर मधुर कोरियर के सामने सरवटे बस स्टैंड तक का मार्ग इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां कुछ समय पूर्व सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी, जिसे नगर निगम अब तक दुरुस्त करना भूल गया है।
सड़क पर एक फीट से अधिक गहरे गड्ढे हैं, जो बारिश का पानी भरने के कारण दिखाई नहीं देते। पानी में छिपे इन गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने 311 एप पर सड़क सुधार के लिए दो बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन निगम के अधिकारियों ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए यह कहकर शिकायतें बंद कर दीं कि यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है।
समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें बिना निराकरण के बंद करना निगम की कार्यशैली को दर्शाता है। कल दोपहर इसी मार्ग पर एक ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट गया, जिसमें महिला सहित अन्य यात्री घायल हुए। यह घटना निगम की लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है।
सड़कों पर सुरक्षा का अभाव
नगर निगम की यह लापरवाही आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को पूर्ववत स्थिति में लाना निगम का प्राथमिक कर्तव्य है, जिसे पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। प्रशासन की इस कार्यशैली के कारण शहर की सड़कों पर सुरक्षा का अभाव बना हुआ है।
बिना किसी ठोस समाधान के जनता की शिकायतों को खारिज करना निगम की संवेदनहीनता को स्पष्ट करता है। प्रशासन को अपनी कार्यप्रणाली में तुरंत व्यवस्थित सुधार करने की आवश्यकता है। केवल कागजी दावों से व्यवस्था नहीं सुधरेगी।
24 घंटे में गड्ढे नहीं भरे तो अधिकारियों की ‘कब्र’ बनाकर करेंगे प्रदर्शन
गुजराती स्कूल, नसिया रोड की मुख्य सड़क इन दिनों खतरनाक गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क के बीच बने करीब 10 फीट लंबे और 3 से 4 फीट गहरे गड्ढों ने पूरे इलाके को हादसों का केंद्र बना दिया है।
कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो मौके पर निगम अधिकारियों की प्रतीकात्मक कब्र बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने मांग की कि जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुरक्षित बनाया जाए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!