सड़क हादसे में निगमकर्मी की मौत: सीने में घुसा लोहे का पाइप; मौके पर ही तोड़ा दम, परिजनों ने लगाए मेट्रो प्रबंधन पर गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एयरपोर्ट रोड पर मेट्रो परियोजना के निर्माण स्थल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नगर निगम के एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने मेट्रो प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
वर्कशॉप में ट्रैक्टर चालक के पद पर कार्यरत था
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनोज चंदेल निवासी जंबूड़ी हप्सी के रूप में हुई है, जो नगर निगम की वर्कशॉप में ट्रैक्टर चालक के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार देर रात ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौटते समय उनकी बाइक सड़क किनारे रखे लोहे के पाइप से टकरा गई।
पाइप सीने में घुस गया
टक्कर इतनी भीषण थी कि पाइप उनके सीने में घुस गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर लोहे के पाइप और अन्य निर्माण सामग्री अव्यवस्थित तरीके से रखी गई थी।
घटनास्थल पर नहीं थे सुरक्षा इंतजाम
घटनास्थल पर पर्याप्त चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना बेहद भयावह थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय मौके पर न तो मेट्रो प्रबंधन का कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद था और न ही यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम थे।
मेट्रो प्रबंधन ने दी सफाई
मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट के सामने भूमिगत स्टेशन निर्माण कार्य के चलते सड़क के एक हिस्से को वन-वे किया गया था। ट्रैफिक पुलिस के निर्देश पर दोपहिया वाहनों के लिए बैरिकेड लगाकर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था और यातायात व्यवस्था पुलिस के निर्देशानुसार संचालित की जा रही थी।
ट्रैफिक पुलिस ने भी उठाए सवाल
ट्रैफिक विभाग के अतिरिक्त डीसीपी संतोष कौल ने बताया कि पिछले चार महीनों में मेट्रो प्रबंधन को करीब 10 बार पत्र लिखकर सड़क चौड़ी करने और उचित बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए थे। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क चौड़ी कर सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो दुर्घटना टाली जा सकती थी।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण स्थल पर रात के समय सुरक्षा कर्मियों की तैनाती आवश्यक थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!