अवैध कॉलोनी में चला निगम का बुलडोजर: 40 अवैध निर्माण पर की कार्रवाई; निगम के रिमूवल अमले के साथ पुलिस बल भी रहा मौजूद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रेजर टाउन से क्रिस्टल अपार्टमेंट तक सड़क निर्माण में बाधक करीब 40 आशियानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के लिए निगम का रिमूवल अमला मौके पर पहुंचा। जहां रहवासियों और निगम अफसरों के बीच भारी गहमागहमी भी हुई, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी होने से विवाद बढ़ नहीं सका।
नगर निगम जोन 13 वार्ड 78 तेजपुर गड़बड़ी पुल के निकट स्थित ट्रेजर टाउन में नगर निगम से भवन अनुज्ञा जारी किए बिना बड़ी संख्या में निर्माण हो गए हैं। इनकी शकायत निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव के पास पहुंची, जिसके बाद आज सुबह जेसीबी और पोकलेन मशीन के साथ सैकड़ो निगमकर्मी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
निगम अमले को देखते ही कॉलोनी के रहवासी एकत्रित हो गए और निगम की कार्रवाई का विरोध जताने लगे। इससे मौके पर रहवासियों और निगम अफसरों के बीच विवाद भी हुआ, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी से विवाद बढ़ नहीं सका। हालांकि रिमूवल कार्रवाई देर से शुरू हो सकी।
मौके पर पहुंचे निगमायुक्त - नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही निगमायुक्त ने निगम अधिकारियों का हौसला बढ़ाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि वर्षों बाद कोई निगमायुक्त रिमूवल कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे और अपने कर्मचारियों का जोश बढ़ाया।
लोगों ने जताया विरोध
शहर में जमीन के जादूगरों द्वारा बहुतायत में अवैध कॉलोनियों की बसाहट की गई है। बताया जाता है कि ट्रेजर टाउन में भी नगर नगम की अनुमति के बिना बड़े पैमाने पर निर्माण हो गए हैं। इनकी कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन मामला टलता रहा। अब जब मामला निगमायुक्त के समक्ष पहुंचा तो निगम रिमूवल कार्रवाई करने मौके पर पहुंच गई।
नगर निगम जोन 13 के भवन अधिकारी आनंद रेदास और भवन निरीक्षक पीयूष गुप्ता ने बताया कि ट्रेजर टाउन के करीब 40 अवैध मकानों की सूची तैयार की गई है। इनके खिलाफ आज रिमूवल कार्रवाई की जा रही है। निगम की रिमूवल कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!