भुट्टा विक्रेताओं ने किया चक्काजाम: ब्रिज पर पुलिस से टकराव; 25-30 लोगों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के शिप्रा ब्रिज पर गुरुवार को भुट्टा विक्रेताओं ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची, जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले में 25 से 30 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्रिज पर ठेलों से बढ़ रही थी परेशानी
बरसात के मौसम में शिप्रा ब्रिज पर बड़ी संख्या में भुट्टा विक्रेता ठेले लगाते हैं। यहां भुट्टा खरीदने आने वाले लोग अक्सर अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं हटे ठेले
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले भी विक्रेताओं को ब्रिज खाली कर अन्य स्थानों पर ठेले लगाने की समझाइश दी थी। गुरुवार को भी पुलिस ने विक्रेताओं से ठेले हटाने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। विरोध के दौरान विक्रेताओं ने शिप्रा ब्रिज पर चक्काजाम कर दिया।
पुलिस ने खुलवाया जाम
चक्काजाम की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने समझाइश देकर जाम हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।
25 से 30 लोगों पर केस दर्ज
औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि शिप्रा ब्रिज पर चक्काजाम करने का प्रयास किया गया था। मौके पर करीब 25 से 30 लोग मौजूद थे, जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन कराना जरूरी है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!