ब्लास्ट का दोषी बेटी के निकाह में पहुंचा: पुलिसकर्मियों के घेरे में दो दिन रहा पूरा इलाका; तीन दिन की पेरोल पर आया आजीवन कारावास का दोषी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए तीन दिन की पेरोल पर उज्जैन पहुंचा।
जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन लेकर आई गुजरात पुलिस
गुजरात हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद गुजरात पुलिस उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन लेकर आई। उसके आगमन के दौरान बेगमबाग क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
महाकाल थाना पुलिस ने भी क्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली
रविवार को बेगमबाग स्थित उसके निवास पर बेटी का निकाह संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के तहत गुजरात पुलिस के दो एसीपी, दो थाना प्रभारी और करीब 21 अन्य पुलिसकर्मी उसके साथ मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय स्तर पर महाकाल थाना पुलिस ने भी पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।
निकाह स्थल की तलाशी, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
पुलिस ने निकाह से पहले पूरे परिसर की सघन तलाशी ली और घर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी। सुरक्षा कारणों से बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई थी। घर के बाहर, आसपास की गलियों और छतों पर भी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
सुबह किया रवाना
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार गुजरात पुलिस दोषी को उज्जैन लेकर आई थी और स्थानीय पुलिस ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद सोमवार सुबह करीब छह बजे उसे वापस साबरमती जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का दोषी
मोहम्मद अबरार मनियार वर्ष 2008 के अहमदाबाद सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
धमाकों में 56 लोगों की हुई थी मौत, 200 से अधिक हुए थे घायल
इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान एटीएस ने देशभर से 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
49 आरोपियों को दोषी ठहराया
मामले में 49 आरोपियों को दोषी ठहराया गया, जिनमें 38 को मृत्युदंड और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। बाद में इन सजाओं में न्यायिक स्तर पर अलग-अलग आदेश भी पारित हुए। उज्जैन जिले के भी पांच आरोपी इस मामले में शामिल रहे हैं।
पहले भी पेरोल पर आया था एक अन्य दोषी
इससे पहले जून 2025 में इसी मामले का एक अन्य दोषी मोहम्मद शफीक अंसारी भी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए न्यायालय से पेरोल मिलने पर उज्जैन आया था। उस समय भी उसके घर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा था।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!