मूनलाइट कैफे मेंवेलेंटाइन ऑफर पर विवाद: भड़के बजरंगी; युवतियों के नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने का लगाया आरोप, हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित भोलाराम मार्ग पर संचालित मूनलाइट कैफे में वेलेंटाइन डे के अवसर पर चलाए जा रहे एक ऑफर को लेकर देर रात विवाद की स्थिति बन गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कैफे पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई और परिसर में लगाए गए कागज हटवाए। सूचना कर पुलिस को भी इससे अवगत कराया गया।
जानकारी के अनुसार कैफे में ग्राहकों के लिए शायरी प्रतियोगिता रखी गई थी। बताया गया कि चयनित कपल को शहर के मल्टीप्लेक्स पीवीआर सिनेमा और आईनॉक्स की टिकटें प्रदान करने की घोषणा की गई थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपने नाम व मोबाइल नंबर के साथ शायरी लिखकर पर्चियां कैफे परिसर में प्रदर्शित की थीं।
बजरंग दल के अभिषेक कुशवाहा के अनुसार संगठन को सूचना मिली थी कि प्रदर्शित पर्चियों पर लिखे युवतियों के नाम व मोबाइल नंबरों के कुछ युवक फोटो व वीडियो बना रहे थे।
इसे लेकर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इस प्रकार निजी जानकारी सार्वजनिक होने से सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने कैफे प्रबंधन से चर्चा कर परिसर में लगाए गए सभी कागज हटवाए। इस दौरान कुछ समय तक बहस की स्थिति बनी रही।
बाद में कैफे संचालक ने भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि नहीं करने का आश्वासन दिया। घटना की जानकारी भंवरकुआं पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके की स्थिति पर नजर रखी।
किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मामले को लेकर आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। घटनास्थल पर गुरु गोविंदसिंह प्रखंड के कार्यकर्तओं की भी उपस्थिति रही।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!