दूषित पानी कांड: 5 माह बाद भी रिपोर्ट नहीं तैयार; इतने लोगों की हुई थी मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में गठित एक सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट अब तक तैयार नहीं हो सकी है। इस मामले में 29 जनवरी को हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया था।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दिसंबर-जनवरी के दौरान दूषित पानी पीने से करीब 36 लोगों की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तय समय में रिपोर्ट जमा नहीं हो सकी।
इसके बाद जांच के लिए कई बार समय बढ़ाया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले हाईकोर्ट ने समिति को 14 जून तक रिपोर्ट सौंपने का अंतिम अवसर दिया था, लेकिन तब भी रिपोर्ट पेश नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार समिति एक बार फिर समय बढ़ाने का अनुरोध कर सकती है।
जांच समिति को हादसे की वास्तविक वजह, पानी में किसी रासायनिक तत्व की मौजूदगी, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तथा पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच करनी है।
मामला 19 जून को विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। रिपोर्ट को लेकर पीड़ित पक्ष और प्रशासनिक हलकों की नजरें इस सुनवाई पर टिकी हुई हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!