स्टे के बावजूद निर्माण: विरोध पर जान से मारने की धमकी; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, एसपी से शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुड़ैल तहसील अंतर्गत ग्राम कम्पेल में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। गांव के एक युवक ने पड़ोसियों पर जबरन निर्माण कार्य करने, विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर न्याय की गुहार लगाई है।
रितेश राठौर, निवासी ग्राम कम्पेल ने आवेदन में बताया कि 19 फरवरी 2026 को उसके पड़ोस में रहने वाली लता गिरी, रेशम गिरी, हेमंत गिरी, रोशन गिरी, संतोष टेलर, उसका पुत्र आशीष, दिलीप जोशी और उसका भांजा राहुल जोशी सहित अन्य 10 से 15 लोगों ने उसकी जमीन पर दबंगतापूर्वक नव निर्माण शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।
आवेदन में उल्लेख है कि विवादित भूमि का मामला पहले से ही तहसीलदार न्यायालय में लंबित है और प्रकरण में स्थगन आदेश भी जारी किया जा चुका है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी पक्ष न्यायालय के आदेश की अनदेखी कर निर्माण कर रहा है। जब उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने विवाद किया और माहौल तनावपूर्ण बना दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने न केवल उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, बल्कि पत्थरों से हमला भी किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद उसने पुलिस से भी संपर्क किया, लेकिन उसकी रिपोर्ट पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर अब उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी है।
सवाल यह है कि जब मामला न्यायालय में है व स्थगन आदेश प्रभावी है, तब आखिर निर्माण कार्य कैसे शुरू हो गया। वहीं पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। अब देखना यह होगा कि एसपी कार्यालय इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!