कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने की आत्महत्या: जहर खाकर दी जान; 8 महीने पहले हुई थी शादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की करीब 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए दहेज प्रताड़ना के मामले और पूरे परिवार को उसमें नामजद किए जाने के कारण वह लंबे समय से तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार, राजीव राठौर, निवासी अंबिकापुरी कॉलोनी, ने 6 जुलाई की रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें राजश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
आठ महीने पहले हुई थी शादी
परिजनों के मुताबिक, राजीव अपने मामा मनोज के साथ कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करता था। उसकी शादी दिसंबर 2025 में शिवानी राठौर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे।
दहेज प्रताड़ना के केस के बाद बढ़ा तनाव
परिजनों का आरोप है कि करीब दो महीने पहले शिवानी ने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में राजीव के अलावा उसकी मां, भाई और विवाहित बहनों को भी आरोपी बनाया गया था।परिवार का कहना है कि इस मामले के बाद राजीव लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसे अपने साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की भी चिंता सताने लगी थी।
पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला थाना की कार्रवाई के दौरान पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने मृतक की पत्नी शिवानी, उसके पिता उत्तम और मां रीता पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल या मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!