खबर
Top News

विधायक के निरीक्षण पर कांग्रेस का पलटवार: खराब सड़क-जलभराव के वीडियो दिखाकर बोली- दावों की हकीकत सामने आई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 12:08 am
शेयर करें:
विधायक के निरीक्षण पर कांग्रेस का पलटवार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ विधानसभा के वार्ड 74 स्थित नानक नगर में सड़क, जलभराव और गंदगी की समस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक मधु वर्मा अब कांग्रेस के निशाने पर हैं। विधायक द्वारा निरीक्षण के दौरान बनाए गए फोटो-वीडियो को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं।

विधायक ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया था और संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने निरीक्षण के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। कांग्रेस ने इन्हीं दृश्यों को आधार बनाकर भाजपा विधायक पर हमला बोला है।

गड्ढे, पानी और कचरे के वीडियो किए वायरल
कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो में नानक नगर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, जमा पानी और सड़क किनारे फैली गंदगी दिखाई दे रही है। एक वीडियो में विधायक का वाहन भी इसी खराब सड़क और जलभराव वाले हिस्से से गुजरता नजर आ रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि विधायक के अपने निरीक्षण के वीडियो ही क्षेत्र की जमीनी स्थिति बता रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि जिन समस्याओं को लेकर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए, वे लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

कांग्रेस बोली- सिर्फ निरीक्षण से समस्या हल नहीं होगी
कांग्रेस के एआईसीसी मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने कहा कि विधायक ने मौके पर पहुंचकर जलभराव, गड्ढों और खराब सड़क की तस्वीरें जरूर लीं, लेकिन सिर्फ निरीक्षण और अधिकारियों को निर्देश देने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि विधायक राऊ विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में जाकर निरीक्षण करें तो ऐसे ही हालात कई जगह देखने को मिल जाएंगे।

'गड्ढे और ड्रेनेज का पानी विकास की तस्वीर'
नीलाभ शुक्ला ने आरोप लगाया कि गड्ढे, खुदी सड़कें और सड़कों पर जमा ड्रेनेज का पानी भाजपा के कार्यकाल की जमीनी तस्वीर दिखा रहे हैं। कांग्रेस ने विधायक से इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, विधायक के निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर अधिकारियों से उनका निराकरण कराना बताया गया है। अब इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा
Top News

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

about 6 hours ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

about 6 hours ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

about 7 hours ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

about 7 hours ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

about 7 hours ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

about 7 hours ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

about 7 hours ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 7 hours ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 7 hours ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 7 hours ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 7 hours ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 7 hours ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 7 hours ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 7 hours ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 8 hours ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!