कांग्रेस का ‘किसान इवेंट’ गुमराह करने की राजनीति का फ्लॉप शो: राजनीतिक पर्यटन पर आए राहुल गांधी मप्र के किसानों के पसीने का अपमान न करें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रदेश प्रभारी दीपक जैन “टीनू’ ने भोपाल में आयोजित कांग्रेस की सभा को ‘राजनीतिक पाखंड’ और ‘गुमराह करने वाली नौटंकी’ करार दिया है। उन्होंने कहा राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जीतू पटवारी की तिकड़ी ने फिर साबित कर दिया कि कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही किसानों के प्रति कोई नीयत।
दीपक जैन ने कहा राहुल गांधी जब-जब मध्य प्रदेश आते हैं, केवल ‘राजनीतिक पर्यटन’ पर होते हैं। आज की सभा केवल एक ‘इवेंट मैनेजमेंट’ थी, जिसका उद्देश्य किसानों का भला करना नहीं, बल्कि डूबती हुई कांग्रेस में जान फूंकने के समान थी। जो पार्टी दशकों तक किसानों को ‘वोट बैंक’ समझती रही, वह आज ट्रेड डील के नाम पर झूठ का जाल बुन रही है।
दीपक जैन ने प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा गहरे और गंभीर आंतरिक संकट में घिरी इसी कांग्रेस ने 10 दिन में कर्जमाफी का वादा कर किसानों के साथ धोखाधड़ी की थी। आज ये किस मुंह से किसानों के हित की बात कर रहे हैं? कांग्रेस की रीति-नीति हमेशा से ‘फूट डालो और राजनीति करो’ की रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के अनुभव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता ने मप्र को कृषि क्षेत्र में ‘स्वर्ण युग’ में पहुंचाया है। भावांतर योजना से लेकर सरसों के किसानों को विशेष राहत देने तक भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की जेब में पैसा पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कृषि की उन्नति प्रगति की नई कहानी लिख रही है। सिंचाई का रकबा, जो कांग्रेस के समय शून्य के करीब था, आज वह 65 लाख हेक्टेयर की ओर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से करोड़ों की राशि खातों में जा रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!