कांग्रेस पार्षद का निधन: अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश के उज्जैन की वार्ड क्रमांक 22 की कांग्रेस पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी (58) का मंगलवार रात आकस्मिक निधन हो गया। वे कांग्रेस नेता पंडित राजेश त्रिवेदी की पत्नी थीं और उज्जैन ब्राह्मण समाज में भी सक्रिय भूमिका निभाती थीं।
परिजन के मुताबिक, रात में भोजन करने के कुछ देर बाद माया त्रिवेदी को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सीएम ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
माया त्रिवेदी के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके निवास पहुंचे। उन्होंने पार्षद माया त्रिवेदी के पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी उनके निधन पर शोक जताया।
वार्ड 22 से लगातार तीसरी बार चुनी गई थीं पार्षद
माया त्रिवेदी की स्थानीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका रही। वे वार्ड क्रमांक 22 से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई थीं। जनसमस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता और स्पष्टवादी शैली के कारण वे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती थीं।
कांग्रेस संगठन के साथ-साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती थीं। स्थानीय राजनीति में उनकी पकड़ के कारण दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच भी उनके संबंध रहे।
उज्जैन उत्तर से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा
माया त्रिवेदी ने उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव भी लड़ा था। वर्ष 2018 में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरकर भाजपा के पारस जैन के खिलाफ मुकाबला किया था।
इसके बाद वर्ष 2023 में कांग्रेस ने उन्हें उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के अनिल जैन कालूहेड़ा से हुआ था।
ब्राह्मण समाज में भी सक्रिय भूमिका
माया त्रिवेदी उज्जैन के ब्राह्मण समाज में भी लंबे समय से सक्रिय थीं। उन्होंने अपने पति राजेश त्रिवेदी के साथ राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभाई।
उनके निधन को समाज और स्थानीय कांग्रेस संगठन के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके समर्थकों और परिचितों ने उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित और स्पष्ट विचारों वाली नेता के रूप में याद किया।
कार्तिक चौक से निकली अंतिम यात्रा
माया त्रिवेदी की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे कार्तिक चौक स्थित उनके निवास से निकली। बड़ी संख्या में परिजन, राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और क्षेत्रवासी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार शिप्रा तट स्थित चक्रतीर्थ पर किया गया।
संबंधित समाचार

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग:खाना खा रहा युवक लहूलुहान; अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

अखबार की आड़ में इतने राज्यों तक ब्लैकमेलिंग का जाल:सरपंचों से वसूली के खेल का खुलासा; विज्ञापन नहीं देने पर भ्रष्टाचार की खबर छापने की धमकी

पब संचालकों की मनमानी के आगे पुलिस ने टेके घुटने:रात 12 बजे बाद तक गूंजता पबों का साउंड सिस्टम; शिकायत पर पहुंचे अधिकारी, लेकिन कार्रवाई के बजाय सिर्फ बंद करवाकर लौटे

हाईवे पर जाम...बीमार जिंदगी का काम तमाम:नहीं पहुंच पाए अस्पताल, करोड़ का प्रोजेक्ट...मरीज के लिए रास्ता नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!