खबर
Top News

नामांतरण घोटाले की जांच पर भी कांग्रेस का हमला: बोली- छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई; बड़े जिम्मेदार अब भी बाहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 7:59 pm
शेयर करें:
नामांतरण घोटाले की जांच पर भी कांग्रेस का हमला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के कथित नामांतरण घोटाले को लेकर कांग्रेस ने अब जांच प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर कांग्रेस ने मामले की जांच लोकायुक्त पुलिस से कराने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 356 संपत्तियों के रिकॉर्ड में बदलाव जैसे गंभीर मामले में सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर पूरे प्रकरण को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि असली जिम्मेदारों और मास्टरमाइंड की भूमिका अब तक सामने नहीं आई है।

मंगलवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने मीडिया से चर्चा कर नगर निगम की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़ा गंभीर विषय है। इसलिए पूरी जांच फाइल लोकायुक्त पुलिस को सौंपकर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

356 संपत्तियों के रिकॉर्ड में हुआ था बदलाव
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से 356 संपत्तियों के रिकॉर्ड में मालिकों के नाम बदल दिए गए। मामला सामने आने के बाद नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जांच कमेटी गठित की थी।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कुछ कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और सेवा समाप्ति जैसी कार्रवाई की गई है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर रिकॉर्ड में बदलाव बिना उच्च स्तर की मिलीभगत के संभव नहीं है।

कांग्रेस ने पूछा- आखिर मास्टरमाइंड कौन?
कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि 356 संपत्तियों के नाम बदले गए तो इस पूरे खेल के पीछे कौन लोग थे? उन्होंने पूछा कि जांच रिपोर्ट में बड़े अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट क्यों नहीं की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई का दायरा केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित रखा गया है, जबकि पूरे नेटवर्क को संचालित करने वालों तक जांच पहुंचनी चाहिए।

कांग्रेस ने उठाए ये सवाल

356 संपत्तियों के नाम किसके निर्देश पर बदले गए?

51 संपत्तियों को आगे बेचने की अनुमति किस आधार पर दी गई?

पूरे मामले का मुख्य सूत्रधार कौन है?

बड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच क्यों नहीं हुई?

कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक ही क्यों सीमित रही?

लोकायुक्त जांच की मांग
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की शिकायत साइबर क्राइम तक सीमित रखने के बजाय पूरी फाइल लोकायुक्त पुलिस को सौंपनी चाहिए। लोकायुक्त जांच से अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका सामने आ सकेगी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इंदौर की पहचान स्वच्छता के साथ-साथ अब भ्रष्टाचार के मामलों से भी प्रभावित हो रही है। कांग्रेस ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में हुए पटेल नगर बावड़ी हादसे और भागीरथपुरा दूषित पानी मामले का भी जिक्र करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग दोहराई।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

4 minutes ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

8 minutes ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

15 minutes ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

20 minutes ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

24 minutes ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

26 minutes ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

32 minutes ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

34 minutes ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

39 minutes ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

44 minutes ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 1 hour ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 1 hour ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 1 hour ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 1 hour ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 1 hour ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 1 hour ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 2 hours ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!