पहचान छुपाकर लव जिहादी इवेंट संचालिका से करता रहा दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर जेवरात सहित 3 लाख ऐंठे; बजरंगियों के हत्थे चढ़ा, जमकर हुई धुनाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बजरंग दल का ताबड़तोड़ एक्शन धीमा पड़ते ही लव जिहाद के मामले फिर शुरू हो गए है। परसों फिर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राऊ थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला पकड़ा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा का जमकर शारीरिक शोषण किया।
धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया, तीन लाख रुपए ठगे और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने हंगामा कर पति को बुलाया। सूचना पर बजरंगी भी पहुंचे और उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार करीब एक वर्ष पहले वेडिंग इवेंट में काम करने वाली महिला की मुलाकात मानु उर्फ नौशाद अब्बासी से हुई थी। दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। सितंबर 2025 में नौशाद उसके घर आया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।
कुछ समय बाद जब इस संबंध की जानकारी पीड़िता के पति को लगी तो वह नौशाद के साथ रहने चली गई। मानु उर्फ नौशाद अब्बासी ने खुद को हिंदू बताकर शादी का भरोसा दिया, लेकिन लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपना असली पहचान का खुलासा कर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की, धमकी दी और लाखों रुपए तथा गहने हड़प लिए।
महिला ने शिकायत में बताया आरोपी ने पहले उसे पालदा और बाद में भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित किराए के मकान में रखा। इस दौरान लगातार शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। विवाह की बात की तो उसका रवैया पूरी तरह बदल गया।
कहने लगा शादी तभी होगी जब वह मुस्लिम धर्म स्वीकार करेगी। इनकार करने पर मारपीट की धमकाया शिकायत की या धर्म बदलने से मना किया तो उसे और उसके पति को जान से मरवा देगा।
पीड़िता आरोपी को करीब तीन लाख रुपए दे चुकी है। इसके अलावा उसके सोने-चांदी के गहने भी आरोपी ने अपने कब्जे में लेकर गिरवी रख दिए। करीब 20 दिन पहले आरोपी उसे छोड़कर भाग गया था।
दबाव बनाने के लिए बुलाया चौराहे पर
महिला के अनुसार 24 जून को आरोपी ने नए मोबाइल नंबर से फोन कर उसे राऊ चौराहे पर बुलाया और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने पति को फोन कर बुला लिया।
सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर उसे राऊ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मानु उर्फ नौशाद अब्बासी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विश्व हिंदू परिषद रामेश्वरम जिले के पदाधिकारी एवं बजरंग दल के कई कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!