कश्मीरी और विदेशी विद्यार्थियों का देना होगा पूरा डाटा: 30 अगस्त तक कॉलेजों को निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने से संबद्ध सभी सरकारी और निजी कॉलेजों से कश्मीरी और विदेशी विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों की जानकारी 30 अगस्त तक उपलब्ध करानी होगी।
प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय अब विद्यार्थियों का रिकॉर्ड व्यवस्थित करने में जुट गया है। इसके तहत कॉलेजों से कश्मीरी और विदेशी विद्यार्थियों की व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी मांगी गई है।
विदेशी विद्यार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू
विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर DAVV ने इस बार नई व्यवस्था लागू की है। अब विदेशी विद्यार्थियों को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) से प्राप्त प्रमाण पत्र कॉलेजों को छात्र कल्याण संघ में जमा करना होगा।
प्रमाण पत्र की जांच के बाद छात्र कल्याण संघ की ओर से क्लियरेंस सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसी आधार पर विश्वविद्यालय विद्यार्थी का पात्रता प्रमाण पत्र तैयार करेगा। पात्रता प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही विदेशी विद्यार्थी संबंधित संस्थान में अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
कॉलेजों को देनी होगी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी
विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से प्रत्येक कश्मीरी और विदेशी विद्यार्थी की विस्तृत जानकारी मांगी है। इसमें विद्यार्थी का नाम, मोबाइल नंबर, स्थायी और वर्तमान पता, पाठ्यक्रम, अभिभावकों की जानकारी, हॉस्टल में रहने की स्थिति सहित अन्य विवरण शामिल हैं। DAVV का कहना है कि यह जानकारी विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर समन्वय के लिए रिकॉर्ड में रखी जा रही है।
सुरक्षा की जिम्मेदारी कॉलेजों की
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कश्मीरी और विदेशी विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज प्रबंधन की होगी। कॉलेजों को इन विद्यार्थियों की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने के साथ-साथ विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को भी उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा कॉलेज परिसर और हॉस्टल में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यार्थियों से नियमित संपर्क रखने के निर्देश
छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. एलके त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन को इन विद्यार्थियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना होगा। प्राचार्य, प्राध्यापक और एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों के मोबाइल नंबर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने होंगे।
उन्होंने कहा कि कॉलेजों को महीने में कम से कम एक बार विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेनी होगी और उनका समय पर समाधान करना होगा।
संबंधित समाचार

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!