वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा: नशे में मिला ड्राइवर; महिला ने पुलिस से की अभद्रता, तीन पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में वाहन चला रहे ड्राइवर पर कार्रवाई के दौरान कार में सवार एक महिला ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया, धक्का-मुक्की की और वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया।
घटना के बाद पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाहन चेकिंग के दौरान रोकी गई कार
जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात एसीपी रूबिना मिजवानी और हीरानगर थाना प्रभारी सुनील पटेल पुलिस बल के साथ चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर (WB16BF2500) की एक हुंडई क्रेटा कार वहां पहुंची।पुलिस ने नियमित जांच के तहत कार को रोका और चालक की जांच की।
जांच में ड्राइवर के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई का विरोध
पुलिस कार्रवाई शुरू होते ही कार में सवार महिला सोमाली नायक ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला ने पुलिसकर्मियों से बहस की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्का-मुक्की भी की। मौके पर मौजूद एसीपी रूबिना मिजवानी ने महिला को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार विवाद करती रही और अधिकारियों से भी बहस करती रही।
मोबाइल छीनने की कोशिश का आरोप
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कुछ पुलिसकर्मी पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनने की कोशिश की, जिससे उपनिरीक्षक देवराज बघेल का मोबाइल जमीन पर गिर गया।
पुलिस का यह भी आरोप है कि महिला ने एक पुलिसकर्मी पर हाथ उठाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
तीन लोगों को हिरासत में लेकर दर्ज किया मामला
घटना को गंभीर मानते हुए एसीपी ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित लोगों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। पुलिस ने कालीदास पंवार निवासी हुबली (कर्नाटक), श्रवण कुमार प्रजापति तथा सोमाली नायक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!