कमिश्नर साहब ये है आपकी पुलिस का दोहरा चेहरा: संयोगितागंज पुलिस को छपरीबाज गुंडे पर कार्रवाई से परहेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

मोबाइल नंबर होने के बावजूद आठ दिन बाद भी दर्ज नहीं किया केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक गुंडे ने फोन पर वसूली के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी को गालियां दी। घर से उठाकर ले जाने को लेकर धमकाया, लेकिन गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई का दंभ भरने वाली संयोगितागंज पुलिस अब तक मौन है।
सख्त कार्रवाई तो दूर मोबाइल नंबर होने के बावजूद केस तक दर्ज नहीं किया। ये उसका दोहरा चेहरा नहीं तो क्या है? कमिश्नर संतोष सिंह को संज्ञान लेने की जरूरत है।
प्रॉपर्टी कारोबारी को 23 जनवरी की शाम मोबाइल नंबर 75090-03559 से एक गुंडे ने फोन किया था। खुद को सरवटे बस स्टैंड की मां शारदा ट्रेवल्स से जुड़ा बताते हुए अपना नाम राहुल सोनकर उर्फ वर्मा बताया। सिमरोल निवासी कैलाश गौड़ और महू निवासी मनोहर चौधरी के नाम पर दलाली के पैसे मांगे।
छपरीबाज गुंडे ने खुद को मैटरबाज और वसूलीबाज बताते हुए गालियां दी और धमकाया मुझे जानता नहीं है। कुछ भी कर सकता हूं। तू कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। न कैलाश विजयवर्गीय से डरता हूं न रमेश मेंदोला से और न ही गोलू शुक्ला मेरा कुछ बिगाड़ सकते हैं।
कारोबारी ने तत्काल संयोगितागंज थाने जाकर टीआई केपी सिंह और एसीपी तुषार सिंह को रिकॉर्डिंग सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। केस दर्ज करना तो दूर अफसर राहुल सोनकर और मां शारदा ट्रेवल्स का नाम सुनते ही बगलें झांकने लगे।
आवेदन लेकर जांच और कार्रवाई का कहकर व्यापारी को चलता कर दिया। खुलासा फर्स्ट ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया।
टीआई केपी यादव का कहना है संबंधित नंबर की सीडीआर निकलवाई है। जिस राहुल सोनकर का नाम सामने आया है, उसे नोटिस देकर बुलवाया और उसके कथन लिए। राहुल ने बताया धमकाने वाला कोई और है।
राहुल सोनकर का नंबर और वाइस सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। यानी जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
कार्रवाई जरूर करेंगे, लेकिन कब?
टीआई केपी यादव के अनुसार जिस नंबर से धमकी दी गई, वह बंद आ रहा है। टेक्नीकली पता लगा रहे हैं धमकाने वाला कौन है? इतना पता चला है कोई महू का बदमाश है।
सीडीआर के आधार पर अफसरों को रिपोर्ट भेजेंगे कि धमकीबाज सरवटे बस स्टैंड की मां शारदा का राहुल सोनकर नहीं है। अभी मामला जांच में हैं। कार्रवाई जरूर करेंगे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!