राखी पर घर आना हुआ महंगा: ट्रेनें फुल; बसों का किराया बढ़ा,फ्लाइट टिकट 13 हजार के पार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए घर आने वाली बहनों के सामने इस बार सफर सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। त्योहार से पहले ही ट्रेनों में सीटें खत्म हो चुकी हैं।
कई प्रमुख ट्रेनों में नो रूम और लंबी वेटिंग की स्थिति है। वहीं, यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते बसों का किराया करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जबकि फ्लाइट टिकट के दाम भी सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा असर इंदौर-पुणे रूट पर देखने को मिल रहा है।
25 से 27 अगस्त के बीच इंदौर आने-जाने वाली ट्रेनों की बुकिंग स्थिति देखने पर पता चला कि ज्यादातर प्रमुख ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल है।
ट्रेनों में नो रूम, लंबी वेटिंग
रक्षाबंधन के पहले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
दौंड एक्सप्रेस: नो रूम, 87 तक वेटिंग
मालवा एक्सप्रेस: 80 वेटिंग और नो रूम
अवंतिका एक्सप्रेस: 119 वेटिंग और नो रूम
हमसफर एक्सप्रेस: आने-जाने दोनों तरफ नो रूम
दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: दोनों दिशाओं में नो रूम
उज्जैन तक आने वाली ट्रेनों में भी सीटों की भारी कमी बनी हुई है।
बहनों की जेब पर बढ़ा सफर का बोझ
त्योहार पर बाहर रहने वाली बहनों के लिए इस बार घर पहुंचना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। सामान्य दिनों में जिस यात्रा के लिए कम खर्च आता था, वही सफर आखिरी समय की बुकिंग के कारण कई गुना महंगा पड़ रहा है।
ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, रक्षाबंधन नजदीक आते ही ट्रेन, बस और फ्लाइट तीनों में सीटों की उपलब्धता तेजी से कम हो रही है। ऐसे में अंतिम समय पर टिकट लेने वालों को ज्यादा किराया देना पड़ सकता है।
बसों में भी डायनामिक किराया लागू
कैब और बस सेवाओं में बढ़ती मांग का असर किराए पर भी दिखाई दे रहा है। बस ऑपरेटरों ने कई रूट पर डायनामिक फेयर लागू कर दिया है, जिसमें सीटें कम होने के साथ किराया बढ़ता जाता है। इंदौर-भोपाल रूट पर चलने वाली चार्टर्ड बसों में भी कई सेवाओं की सीटें तेजी से भर रही हैं।
पुणे-इंदौर यात्रा सबसे ज्यादा महंगी
रक्षाबंधन पर पुणे से इंदौर आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। 25 से 27 अगस्त के बीच फ्लाइट बुकिंग।
पुणे से इंदौर: करीब 13,570 रुपए तक किराया
इंदौर से पुणे: करीब 13,391 रुपए तक किराया
यानी आने-जाने में एक यात्री को करीब 27 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
ट्रेन में भी पुणे-इंदौर रूट पर दौंड एक्सप्रेस में नो रूम और लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में पुणे सहित दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए इस बार राखी का मिलन काफी महंगा साबित हो रहा है।
फ्लाइट किराया (इंदौर आने-जाने का अनुमानित किराया)
दिल्ली: 11,667 रुपए और 7,908 रुपए
मुंबई: 10,864 रुपए और 7,124 रुपए
पुणे: 13,570 रुपए और 13,391 रुपए
हैदराबाद: 11,602 रुपए और 8,483 रुपए
बेंगलुरु: 10,952 रुपए और 7,626 रुपए
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!