अई जा हो...इंदर राजा: मानसून में बारिश की जगह बह रहा पसीना; रोज उमड़-घुमड़ रहे, पर बरस नहीं रहे बादल
KHULASA FIRST
संवाददाता

इंद्र देवता की अहिल्या नगरी से जाने क्या नाराजगी? अगल-बगल के गांव-कस्बों-शहरों पर मेहरबानी
मंदसौर-नीमच से लेकर खरगोन महू तक में हो रही झमाझम, इंदौर से रूठी हुई है बारिश
धरती के कंठ में अब तक महज चार, साढ़े चार इंच पानी, इस बार प्री-मानसून गतिविधियों ने भी नहीं दिया साथ
मौसम महकमा रोज बारिश का जताता अंदेशा, रोज जागती उम्मीदें, बस बूंदाबांदी ही आती हिस्से
अब तो पूर्णिमा पर देवी-देवताओं की भी हो गई ‘स्नान यात्रा’, जन-जन का मन कब भीगेगा योगेश्वर?
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हो...अई जा हो इंदर राजा। अईं-वईं डोली रियो, न यांज आना में थारे नखरो आई रियो। अगल-बगल में तो खूब लाड़ लड़ाई रिया हो, न हमारा सेर में आना में तमारे कंठालो आई रियो। न हम कई तमारे जबरन थोड़े ही न्योति रिया? तमारो आने को टेम हुई गयो है। है कि नी? कोई बेवक्त थोड़ी तमारे बुलाना की राग हम अलापी रिया।
आषाढ़ भी आई गयो अब तो। देवी-देवताओं होण की स्नान यात्रा वाली पूनम भी हुई गी। पानी-छीटा के लेण जो जो जरूरी तामझाम तमारे लगें, वा सबका सब तो आई गया। हव्वा भी ऊनि दिशा से ही बे री है, जिनि तरफ से पाणी वाला बद्दल होण आये। समंदर से हवा उठी री है न सिद्धि मालवा की तरफ आई री।
तमारा आना-जाना की बड़ी-बड़ी बात करवा वालो मौसम का लोग होण ने भी कदे को के दियो की पाणी बाबा को मौसम आई गयो। मौसम तो आई गयो, पन पाणी नि बरसी रियो। बद्दल होण रोज आसमान में उमड़ी-घुमड़ी रिया, पन झमाझम बरसी नि रिया।
या बद्दल होण रोज नाटक तो असो करे कि आज सब बेवा ली जाएगा। काला स्याह हुई जाई रिया हैं। गरजे भी घणा, लेकिन बस बूंदाबादी हुई के नि रे जाए। तमारा नखरा में बदन से पसीनों चुई चुई जाय, पन तमारे तरस नि आय? तरसी जाओ हो इंदर राजा। बरसी जाओ हो इंदर राजा। अबे तो अई जा हो इंदर राजा।
बा रिश की खेंच अब बर्दाश्त नहीं हो रही। राज्य में मानसून की आमद के बाद भी मालवा का ये सिरमौर शहर इंदौर रीता-रीता ही है। हलकी-फुलकी बारिश के अलावा अभी तक अहिल्या नगरी के आंचल में कुछ बड़ा जमा नहीं हुआ है, जबकि मंदसौर-नीमच-धार से लेकर खरगोन तक मानसूनी बादलों की जबरदस्त मेहरबानी बनी हुई है। यहां तक कि बगल के महू व उसके आसपास वन अंचल में भी नदियां बह निकली हैं।
इंदौर के हिस्से में महीनेभर के बाद भी मात्र 4.4 इंच बारिश दर्ज हुई, जबकि महज 6 दिन में हमारे बगल के चोरल में 7 इंच बारिश हो गई। बीते साल जून की विदाई के पहले इंदौर के खाते में करीब 10 इंच बारिश जमा हो चुकी थी। इस बार प्री-मानसून कोटे की बारिश से भी शहर महरूम रह गया, जो एक तरह से मानसून की आमद के पूर्व बोनस की बारिश होती है।
आसमानी हलचल रोज तेज व जोरदार बारिश का इशारा करती है। गगन में बादल छाते भी हैं, लेकिन बात बूंदाबांदी या रिमझिम से आगे नहीं बढ़ रही। कुछ देर तो मौसम का मिजाज यूं रहता है कि आज सब गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे, लेकिन सड़कें पूरी तरह भीग भी नहीं पातीं और पानी थम जाता है। बीते साल की तरह बस इंदौर व उज्जैन में ही झमाझम का इंतजार हो रहा है।
शेष मालवा अंचल का एक बड़ा हिस्सा तरबतर हो चुका है। राज्य का पूर्वी हिस्सा भी मानसून की मेहरबानी से भीग रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसी पूर्वी हिस्से में आकर मानसून अटक गया है तथा 48 घंटे और लगेंगे इसे आगे बढ़ने में।
यानी मुकम्मल बारिश के लिए अभी 2 दिन का और इंतजार। तब तक बारिश के मौसम में पानी की जगह देह से पसीना बरस रहा है। जन-जन की पेशानी पर पानी की चिंता के साथ साथ पसीना दिख रहा है।
2 जुलाई से नया सिस्टम, 48 घंटे अहम
छह दिन से रुका दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र से सोमवार शाम जारी मौसम की रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटे मानसून के आगे बढ़ने के लिहाज से निर्णायक बताए गए हैं।
मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बड़े हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश में होगा। मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल सूरत-इंदौर-डाल्टनगंज-मोतिहारी से होकर गुजर रही है।
इस हिसाब से प्रदेश में मानसून अभी अमरकंटक के आसपास रुका हुआ है। अगले 48 घंटे अहम माने जा रहे हैं। इस दौरान मानसून मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
संबंधित समाचार

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

देखिए वीडियो, खाद्य अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार:फाइव स्टार होटल का किचन सील; खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पकड़ाए; लाखों का नशा किया जब्त

बार-बार पेनकिलर लेने से बिगड़ी किडनी:31 साल के युवक का ट्रांसप्लांट; मां ने दी किडनी

सोना लेकर फरार अकाउंटेंट पर केस दर्ज:व्यापारी से 80 ग्राम का सोने का बिस्किट और लाखों के गहने लेकर भागा

मौसम में बदलाव से बढ़ रही चर्मरोगियों की संख्या:जिला अस्पताल में रोज 500 से अधिक ओपीडी

कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर:1 सितंबर से महंगी होंगी इस कंपनी की कारें; कीमतों में होगी इतने रुपए तक बढ़ोतरी

देखिए वीडियो:धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ने का दावा; नागपंचमी पर ही पूजा की अनुमति, प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!