खबर
Top News

कॉलेज छात्र ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; नामी परिवार का था इकलौता वारिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 6:50 pm
शेयर करें:
कॉलेज छात्र ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
छैगांवमाखन थाना क्षेत्र स्थित कोंडावद गांव में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। युवक का शव गांव के बाहर स्थित मकान में फंदे पर लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
मृतक की पहचान गणेश पिता लक्ष्मण पटेल (20) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह उसका शव उस मकान में मिला, जहां वह अक्सर रात में सोया करता था। जानकारी के मुताबिक, एक मित्र जब उसे तलाशते हुए वहां पहुंचा तो गणेश को फंदे पर झूलता देख उसके होश उड़ गए।

सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
उसने तत्काल परिवार को सूचना दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर छैगांवमाखन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच कराई। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पिता का साया बचपन में उठा
गणेश के पिता लक्ष्मण पटेल का निधन करीब 20 वर्ष पहले हो गया था। पिता की मौत के बाद उसकी मां उसे लेकर अपने मायके ग्राम रोजड़ी चली गई थीं। तब से मां-बेटा वहीं रह रहे थे। बताया जाता है कि इसी वर्ष फरवरी में परिवार में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान दोनों कोंडावद आए थे और फिर गांव में ही रहने का फैसला किया था।

हालांकि गणेश का अपने मामा के घर आना-जाना लगातार बना हुआ था और वह कुछ दिन पहले ही रोजड़ी से वापस लौटा था।

राजनीतिक और किसान परिवार से था संबंध
गणेश के दादा सेवकराम पटेल क्षेत्र के बड़े किसान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। बताया जाता है कि उनका राजनीतिक प्रभाव लंबे समय से रहा है और उनके पास लगभग 70 एकड़ कृषि भूमि है। परिवार के चार बेटों में मृतक के पिता सबसे छोटे थे।

परिजनों के अनुसार पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में कुछ समय से चर्चा चल रही थी। हालांकि आत्महत्या का इस विवाद से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
गणेश की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। उसके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए और परिवार को सांत्वना दी। गांव के लोगों ने गणेश को मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक बताते हुए घटना पर गहरा दुख जताया।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 4 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 5 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 5 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 5 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 5 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 6 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 6 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 6 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 6 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 6 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 6 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 6 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 6 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 6 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 6 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 6 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 6 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 6 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!