वैलेंटाइन-डे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में हंगामा: हिंदूवादी संगठन ने किया विरोध; अश्लीलता के लगाए आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित नरसी मोनजी कॉलेज में गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता कॉलेज परिसर पहुंच गए।
आयोजन बंद कराने की मांग की
कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन-डे के नाम पर आयोजित कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए इसे भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताया और आयोजन बंद कराने की मांग की।
हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई
जानकारी के अनुसार कॉलेज में इससे पहले 12 फरवरी को “बेक सेल” नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस आयोजन को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई। बजरंग दल से जुड़े तन्नू शर्मा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की आड़ में अशोभनीय गतिविधियां हो रही थीं।
पुलिस मौके पर पहुंची
विरोध की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज प्रशासन से बात कर कार्यक्रम को रुकवाया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आयोजन को पूरी तरह निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे।
स्थिति को नियंत्रित कर लिया
बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं के हाथों में प्लास्टिक के डंडे और लाठियां भी थीं, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और किसी बड़े टकराव की स्थिति नहीं बनी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और कॉलेज प्रशासन से भी बातचीत की जा रही है।
कार्यक्रम की जानकारी पहले से नहीं थी
डीसीपी कृष्णलाल चंदानी के अनुसार हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोग कॉलेज परिसर पहुंचे थे, जहां तोड़फोड़ और नारेबाजी की घटना हुई। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को सुरक्षित बाहर भेजा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सूचना पहले से पुलिस या प्रशासन को नहीं दी गई थी, इस संबंध में नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!