दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’: अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

दिल्ली छावनी में तब्दील, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन पर पाबंदी, जंतर-मंतर पर भारी नाकेबंदी
45 मेट्रो व 179 अन्य ट्रेनें बंद, इंटरनेट भी ठप
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, इंटरनेट और मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से बंद, 1 हजार से अधिक लोग हिरासत में
प्रदर्शनकारियों को देखते ही हिरासत में ले रही पुलिस, दिल्ली प्रवेश के सभी रास्तों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त
यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना, एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तारी की तैयारी
स्कूल-कॉलेज में आज ऑनलाइन क्लासेस, कोर्ट की सुनवाई भी होगी ऑनलाइन, किले में तब्दील राजधानी
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने के आरोपों को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आज होने वाला राष्ट्रव्यापी मार्च दिल्ली में बड़े सियासी और सुरक्षा टकराव में तब्दील हो गया है। सरकार की सख्त हिदायतों के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी को अभूतपूर्व तरीके से एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है।
नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू कर जंतर-मंतर को पूरी तरह से छावनी बना दिया गया, जहां 23 हजार से अधिक जवानों की तैनाती, इंटरनेट पाबंदियों और आंशिक ट्रेन निलंबन के जरिये दिल्ली के इतिहास की सबसे बड़ी नाकेबंदी की गई है।
एक तरफ जहां सीजेपी नेतृत्व ‘हर हाल में मार्च करने’ की जिद पर अड़ा है और उसे प्रमुख विपक्षी नेताओं का खुला समर्थन मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने रातभर में देशभर से आ रहे 1 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आंदोलन की रीढ़ तोड़ने की कोशिश की है।
सरकार और दिल्ली पुलिस की इस चौतरफा कड़ाई के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के ताजा बयान ने इस आंदोलन को ‘विदेशी शक्तियों द्वारा देश को अस्थिर करने की साजिश’ बताकर इस पूरे मूवमेंट को एक बेहद संवेदनशील और बड़े राजनीतिक गतिरोध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।
देश की चुनावी मतदाता सूची से करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज दिल्ली में होने वाले राष्ट्रव्यापी मार्च से पहले राजधानी को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि "चाहे जो हो जाए, वे जंतर-मंतर पर मार्च करेंगे’।
इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है। सेंट्रल दिल्ली और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तरों की बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 37 ब्लॉकिंग पॉइंट बनाए गए हैं और 23 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
इंटरनेट और ट्रेनों पर पर भी ब्रेक लगा दिया गया। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रद्द कर दिया गया।
इसके अलावा जनपथ-कर्त्तव्य पथ क्रॉसिंग के 4 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने करीब 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वारों को बंद करने का प्रस्ताव दिया है। नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है। यानी 4 से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते।
देशभर में इस आंदोलन से जुड़े लोगों की भारी धरपकड़ भी शुरू हो गई है। आंदोलन से जुड़े नेताओं का दावा है कि प्रदर्शन को दबाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आ रहे छात्र संगठनों, किसान और दलित संगठनों के 1 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को रातभर में हिरासत में लिया गया है।
सीजेपी की लीगल टीम के हेड को भी दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है। इस आंदोलन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं व दलों और प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का खुला समर्थन मिल रहा है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे विपक्ष की हताशा बताया है।
अभिजीत दीपके ने सरकार को खुला चैलेंज दिया है। दिल्ली कूच करने से पहले मुंबई और एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए दीपके ने खुद अपनी गिरफ्तारी या हिरासत की आशंका जताई।
उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा, अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो शौक से करें। मुझ पर यूएपीए या एनएसए लगा दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा लोकतंत्र को बचाने की अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। खबर लिखे जाने तक उनका विमान दिल्ली लैंड कर गया था और विमानतल पर ही गिरफ्तारी की तैयारी है।
देश को अस्थिर करने के प्रयास सफल नहीं होंगे: भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी व राहुल गांधी के प्रदर्शन पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस पूरे आंदोलन को ‘विदेशी ताकतों के इशारे पर देश को अस्थिर करने की एक बड़ी साजिश’ करार दिया है। नितिन नबीन ने कहा कि यह सब कुछ विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है।
राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ‘इंडी अलायंस’ के सदस्य और सीजेपी का यह तथाकथित युवा नेतृत्व जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, उसे भारत के युवा बहुत अच्छी तरह देख रहे हैं। भारत का युवा अपनी संस्कृति, लोकतंत्र और संविधान से गहराई से जुड़ा है।
वे इस अराजकतावादी भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। जिस तरह से देश के संवैधानिक ढांचे लोकतंत्र को चुनौती दी जा रही है और शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसे देश के 140 करोड़ नागरिक बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मैं आज स्पष्ट चेतावनी देता हूं, जिन विदेशी ताकतों के भरोसे आप यह बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और जिनके साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके नापाक मंसूबों को देश कभी कामयाब नहीं होने देगा।
संबंधित समाचार

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!