खबर
Top News

क्लब चुनाव संपन्न: टीम हैप्पी YC की शानदार जीत; इन्हें प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी चुना, सहसचिव भी इसी पैनल से जीते

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जून 2026, 12:23 pm
शेयर करें:
क्लब चुनाव संपन्न

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब के चुनाव में इस बार टीम हैप्पी YC ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों में टीम के जितेंद्र जैन अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि विजय कस्तूरी सचिव चुने गए। इसके अलावा सहसचिव पद पर तेजवीर जुनेजा और कोषाध्यक्ष पद पर रूपल एम. पारेख ने भी जीत हासिल की।

5,124 सदस्यों ने मतदान किया
यशवंत क्लब के कुल 5,124 सदस्यों ने नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान किया। अध्यक्ष पद पर इस बार जितेंद्र जैन और परमजीत सिंह (पम्मी) छाबड़ा के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें जितेंद्र जैन ने बाजी मार ली।

सुबह से शाम तक चला मतदान
चुनाव के लिए रविवार सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई और देर रात परिणाम घोषित कर दिए गए। निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान के लिए क्लब परिसर में चार मतदान केंद्र बनाए गए थे।

दो बैलेट पेपर से हुई वोटिंग
मतदाताओं को दो अलग-अलग बैलेट पेपर दिए गए। पहला बैलेट कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए था, जबकि दूसरे बैलेट के जरिए अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष जैसे चार प्रमुख पदों के लिए मतदान कराया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही अब क्लब के संचालन और विकास से जुड़े नए निर्णयों पर सभी की नजर रहेगी।

संबंधित समाचार

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान
Top News

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

3 minutes ago
गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ
Top News

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

9 minutes ago
मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर
Top News

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

15 minutes ago
मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी
Top News

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

18 minutes ago
देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा
Top News

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

23 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

25 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

37 minutes ago
जंतर-मंतर प्रदर्शन
Top News

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

about 1 hour ago
बिन पेंदे का लोटा शाहरुख कुरैशी
Indore

बिन पेंदे का लोटा शाहरुख कुरैशी:गिरगिट जैसी फितरत वाला है ये तथाकथित पत्रकार

about 1 hour ago
इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज
Top News

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

about 1 hour ago
एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत
Top News

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन
Top News

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

about 1 hour ago
किसने महिलाओं से की अपील
Top News

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

about 2 hours ago
पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत
Top News

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

about 2 hours ago
‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप
Top News

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

about 2 hours ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
आरक्षक से साइबर ठगी
Top News

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

about 3 hours ago
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Top News

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

about 3 hours ago
प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं
Top News

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

about 3 hours ago
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!