क्लिनिक संचालक की पीट-पीटकर हत्या: 30 से ज्यादा लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला; पत्नी और बेटी को भी पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
भौंती थाना क्षेत्र स्थित भयावन गांव में एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 40 वर्षीय क्लिनिक संचालक प्रभान सिंह लोधी की लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और आक्रोशित परिजनों ने भौंती थाने के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
लाठियों, डंडों और पत्थरों से किया हमला
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी मीना लोधी ने शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम प्रभान सिंह घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए और उन्हें जबरन बाहर खींच ले गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने प्रभान पर लाठियों, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने वालों से भी मारपीट
परिजनों के मुताबिक, जब मीना लोधी, प्रभान के भाई कृपाराम और दामाद सचिन उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमलावर प्रभान सिंह को गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। परिजन उन्हें तत्काल पिछोर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
महिला को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला एक महिला से जुड़े विवाद और प्रेम प्रसंग से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, संबंधित महिला की शादी अप्रैल में हुई थी, लेकिन वह ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। हाल ही में महिला ने अपने पिता और भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला प्रभान सिंह के साथ जाने की इच्छा जता रही थी, जबकि उसके परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था।
हत्या से पहले थाने में हुआ था विवाद
घटना से कुछ घंटे पहले ही दोनों पक्ष भौंती थाने पहुंचे थे। एक ओर प्रभान सिंह के परिवार ने छेड़छाड़ से जुड़े आरोपों में कार्रवाई की मांग की, वहीं दूसरे पक्ष ने प्रभान सिंह पर धमकाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर गांव भेज दिया था। बताया जा रहा है कि थाने से लौटने के करीब एक घंटे बाद ही प्रभान सिंह पर हमला कर दिया गया।
परिजनों ने किया चक्काजाम
मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में भौंती थाने पहुंच गए। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने पिछोर-शिवपुरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर लंबा जाम लग गया और पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में अधिकारियों द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया।
30 लोगों पर मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों सहित कुल 30 लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामनिवास पाल, देवेंद्र पाल, राजू पाल, बलवीर पाल, सुदामा पाल, परमेश्वरदास पाल समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!