कॉलेज में छात्र नेताओं के दो गुटों में विवाद: थाने में शिकायत को लेकर हंगामा; ACP के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई FIR
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वैष्णव कॉलेज में मंगलवार को छात्र नेताओं के दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद एक गुट के छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ द्वारकापुरी थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज न होने पर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
थाने में नारेबाजी
जानकारी के अनुसार, एबीवीपी से जुड़े छात्र नेता कुशल यादव अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में उनके साथी छात्र देवेन्द्र के साथ मारपीट की गई है।
जब वे इस संबंध में शिकायत लेकर थाने में मौजूद एसआई आलोक मिठास के पास पहुंचे, तो उनकी बात पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया।
इससे नाराज छात्र नेताओं ने थाने परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ACP के पहुंचने के बाद शांत हुआ मामला
करीब आधे घंटे तक चले हंगामे की सूचना मिलने पर एसीपी शिवेन्दु जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को संभाला और मामले को शांत कराया। एसीपी के हस्तक्षेप के बाद छात्र नेता एफआईआर दर्ज कराने के लिए सहमत हुए।
दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण
पुलिस के अनुसार, इस विवाद में एक पक्ष कुशल यादव से जुड़ा है, जबकि दूसरा पक्ष पुनीत नामक छात्र से संबंधित बताया जा रहा है। एहतियातन पुलिस ने दोनों पक्षों के छात्रों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!