विकास के दावे कीचड़ में: भूमिपूजन के बाद आधे रास्ते रुका काम; एक किमी हिस्सा ऊबड़-खाबड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो करोड़ की प्रस्तावित भांग्या-प्रीमियम प्राइड कॉलोनी-मगरखेड़ा सड़क को मंजूरी का इंतजार
उज्जैन रोड से जुड़ने वाली 10 कॉलोनियों के रहवासियों का जीवन दूभर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भांग्या से प्रीमियम प्राइड कॉलोनी और मगरखेड़ा को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किमी लंबी बदहाल सड़क ने बारिश में 8 से 10 कॉलोनियों के रहवासियों की और परेशानी बढ़ा दी है।
सड़क उखड़ चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे पैदल चलना भी मुश्किल है। हाल ही में हुई बारिश के बाद मार्ग कीचड़ से भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
रहवासियों का कहना है सड़क कई कॉलोनियों को उज्जैन रोड से जोड़ती है। इसके बावजूद न नई सड़क बनाई न ही इसे सुधारा गया। सड़क बनाने की मांग पर हर बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आश्वासन देकर टाल दिया। अभी मानसून का सीजन शुरू ही हुआ है और सड़क कीचड़ से भर गई है।
आने वाले दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण यहां से निकलना मुश्किल हो जाएगा। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। रात होते ही पूरी सड़क अंधेरे में डूब जाती है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढे और कीचड़ दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
शंखेश्वर सिटी से प्रीमियम प्राइड (मगरखेड़ा) सड़क अधूरी पड़ी है। यहां करीब 400 मीटर हिस्से में निर्माण के बनाने के बाद शेष करीब एक किमी हिस्सा यूं ही छोड़ दिया गया है।
यहां रोज करीब 1000 लोग आते-जाते हैं, लेकिन बारिश में निकलना चुनौती बन गया है। रहवासियों ने बताया आठ महीने पहले यहां भूमिपूजन किया गया था। तब सड़क का काम शुरू होने की उम्मीद जागी थी, लेकिन फिर कुछ नहीं हुआ।
दिलचस्प यह है कि दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी नहीं है कि सड़क का निर्माण किस विभाग के जिम्मे है और काम कब शुरू होगा। फिलहाल रहवासी सड़क की वर्षों पुरानी समस्या से राहत का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!