सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा: दो सत्रों में इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल; ऐसे मिल सकेगा प्रवेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा 24 मई (रविवार) को 'सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026' को दो सत्र में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे (प्रथम सत्र) एवं दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक (द्वितीय सत्र) इंदौर केन्द्र (क्रमांक-78) से 27 परीक्षा उपकेन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा में कुल 12,104 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें।
परीक्षा के लिए आयोग द्वारा आयुक्त, इंदौर संभाग इंदौर को परीक्षा समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा समन्वयक अधिकारी के सहयोग हेतु शैली कनाश, संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन) इंदौर संभाग, इंदौर को प्रभारी परीक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने के 1.30 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जायेगा। परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रथम सत्र में प्रातः 9.00 बजे एवं द्वितीय सत्र में दोपहर 2.00 बजे बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि असुविधा से बचने के लिये समय से पूर्व अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे। परीक्षार्थियों का प्रवेश आयोग द्वारा जारी किये गये प्रवेश पत्र एवं मूल आई.डी. के आधार पर होगा।
परीक्षार्थी प्रवेश के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ियां, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, आई.टी. गैजेट्स, अन्य कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण अथवा कोई भी ऐसा उपकरण जो संचार माध्यम के रूप में उपयोग किया जा सकता हो, लाईटर/माचिस आदि, हैंड बैग परीक्षा स्थल के अंदर ले जाना प्रतिबंधित है।
परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में कोई भी मूल्यवान अथवा मंहगी वस्तु साथ में न लाये। यदि कोई परीक्षार्थी ऐसा कोई प्रतिबंधित सामान साथ लाता है, तो वह उन्हें परीक्षा स्थल के बाहर सुरक्षित रखने की व्यवस्था स्वयं करेगा तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की हानि के लिये आयोग उत्तर दायी नहीं होगा।
परीक्षार्थी केवल आयोग द्वारा जारी ई-प्रवेश पत्र, पेन पेन्सिल, पहचान पत्र स्व फोटोग्राफ की प्रतियां (जहां लागू हो) तथा ई-प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देश अनुसार ही वस्तुएं परीक्षा स्थल पर साथ ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त कोई अन्य वस्तु परीक्षा स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षार्थियों की फीस्किंग के उपरांत आयोग द्वारा ऐप के द्वारा परीक्षार्थियों का FACE AUTHENTICATION किया जायेगा। FACE AUTHENTICATION के उपरांत परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षा समन्वयक द्वारा संभागायुक्त कार्यालय, इंदौर में परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
संबंधित समाचार

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!