शहर की सड़कें बनीं पार्किंग: कैसे सुधरेगा शहर का यातायात
KHULASA FIRST
संवाददाता

शहर में नगर निगम की 23 पार्किंग, जिनमें 7 मल्टीलेवल, एक बेसमेंट, 15 ऑफ स्ट्रीट पार्किंग, फिर भी सड़क पर वाहनों की भरमार
आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के यातायात को सुगम व बेहतर बनाने के लिए नगर निगम, प्रशासन व यातायात विभाग लगातार प्रयास रहे हैं, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। शहर की सड़कें पार्किंग बन गई हैं, जिससे सड़कों पर आवाजाही दूभर होती जा रही है।
ऐसे में निगम द्वारा शहर में बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग में वाहन की जगह असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार कारगर कार्रवाई करने की जगह कागजी कार्रवाई कर यातायात सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।
शहर का यातायात सुधारने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार प्रयासरत हैं। इसके चलते ही उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक सिग्नल लगाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं।
हर चौराहे की कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां वाहनों की सतत निगरानी की जाती है। इसके बाद भी शहर का यातायात बदहाल होता जा रहा है, जिसकी वजह सड़कों पर खड़े वाहन हैं। हालांकि नगर निगम ने शहर में वाहनों की पार्किंग समस्या दूर करने के लिए करीब 23 पार्किंग तैयार की हैं,
लेकिन सात बहुमंजिला पार्किंग में वाहन पार्किंग नहीं होती है, बल्कि वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। जबकि इन पार्किंग के आसपास की सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था का कचूमर निकलने लगा है।
जबकि अफसर कागजों पर योजनाएं बनाकर यातायात सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।
छह मल्टीलेवल पार्किंग पूरी तरह खाली... ज्ञात रहे कि मौजूदा में नगर निगम के पास शहर में कुल 23 पार्किंग हैं, इनमें सात बहुमंजिला, 15 ऑफ स्ट्रीट और एक बेसमेंट पार्किंग शामिल है। इन सभी में सैकड़ों वाहन खड़े करने की क्षमता है,
लेकिन छह मल्टीलेवल पार्किंग लगभग पूरी तरह खाली रहती हैं। एक मात्र सुभाष चौक की पार्किंग में वाहन खड़े दिखते हैं, जबकि बाकी मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन नजर नहीं आते हैं।
महाराजा कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट पार्किंग में जबरिया उगाही... बताया जाता है कि महारानी रोड स्थित महाराजा कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट पार्किंग बारिश के दौरान पानी भरने के कारण बंद हो जाती है। यहां मुश्किल से पांच से सात वाहन ही खड़े हो पाते हैं। इस कारण इस पार्किंग के बाहर सड़क पर ही वाहनों का जमावड़ा बना रहता है।
इस पार्किंग पर जबरिया वसूली किए जाने की शिकायतें भी अफसरों तक पहुंची हैं। इसी तरह एमजी रोड पर जिला कोर्ट के सामने बनी दो मंजिला पार्किंग में भी आठ से दस वाहन ही नजर आते हैं।
जब कि एमजी रोड के दोनों ओर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की भरमार बनी रहती है। इस कारण इस सड़क पर आवाजाही के दौरान कई बार वाहन चालक जल्दबाजी के फेर में आपस में उलझकर परेशान होते रहते हैं।
सड़क पर वाहन... नगर निगम द्वारा शहर में कई बहुमंजिला पार्किंग बनाई गईं, जिनमें से शिवाजी मार्केट की बहुमंजिला पार्किंग मेट्रो प्रोजेक्ट की वजह से तोड़ दी गई है।
इसके अलावा खजूरी बाजार, सत्य सांई स्कूल, प्रेस क्लब और प्रेमसुख सिनेमा क्षेत्र की मल्टीलेवल पार्किंग अधिकतर समय खाली रहती हैं। जबकि इन पार्किंग के आसपास की सड़कें बेतरतीब वाहन पार्किंग से भरी रहती है।
बेसमेंट में पार्किंग... नगर निगम, प्रशासन ने संयुक्त रूप से शहर में पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए बड़ी बिल्डिंगों के बेसमेंट में पार्किंग शुरू कराने का अभियान शुरू किया था। इसके चलते करीब दो सौ से अधिक बेसमेंट सील कर उनमें पार्किंग बनाने की कार्रवाई शुरू की गई थी,
लेकिन प्रभावशाली लोगों की बिल्डिंगों के बेसमेंट सील होते ही अफसरों पर नेताओं का इतना प्रेशर बढ़ा कि अभियान ही ठप हो गया। इसके चलते प्रशासन व निगम एक बार फिर कागजों में शहर का ट्रैफिक सुधारने की योजनाएं बनाने लगे हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!