कार्रवाई के बाद भी शहर जाम से बेहाल: नो-पार्किंग, रॉन्ग साइड व मोबाइल पर बात करते चालकों पर की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिगड़ती यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने फिर सख्त रुख अपनाते हुए व्यस्त सड़कों पर बड़ा अभियान चलाया। 56 दुकान, राजवाड़ा, मालवा मिल, भंवरकुआं, एयरपोर्ट रोड सहित कई इलाकों में पेट्रोलिंग टीमों ने कार्रवाई करते हुए नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा।
पुलिस ने 180 नो-पार्किंग, 21 वन-वे उल्लंघन और 22 मोबाइल पर बात करते वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की। इसके बावजूद शहर में रोजाना लग रहे जाम ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को सक्रिय किया गया। टीमों ने चिह्नित प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और अधिक दबाव वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर अवैध पार्किंग हटवाई और यातायात को सुचारू बनाने की कोशिश की। इस दौरान न सिर्फ नो पार्किंग बल्कि रॉन्ग साइड चलने, वाहन चलाते हुए मोबाइल का उपयोग करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई।
यातायात जोन-1 में अन्नपूर्णा रोड, बड़ा गणपति, गौराकुंड, इमली बाजार और मरीमाता क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जोन-2 में मेदांता रोड, मालवामिल, पाटनीपुरा, भमोरी, परदेशीपुरा, एलआईजी और विजयनगर क्षेत्र शामिल रहे। जोन-3 में 56 दुकान, जंजीरवाला, पलासिया, रीगल, दवा बाजार, कोठारी मार्केट, जेल रोड और घंटाघर तक दोनों ओर सख्ती बरती गई। वहीं जोन-4 में टॉवर से खातीवाला टैंक, सराफा, जवाहर मार्ग, नृसिंह बाजार और क्लॉथ मार्केट तक लगातार निगरानी रखी गई।
कार्रवाई का असर, लेकिन जाम बरकरार: पुलिस का दावा है कि लगातार पेट्रोलिंग से प्रमुख बाजारों में अवैध पार्किंग में कमी आई है और कई स्थानों पर यातायात पहले से अधिक सुगम हुआ है।
टीमों की मौजूदगी से वाहन चालकों में नियमों को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तत्काल ट्रैफिक मैनेजमेंट संभव हुआ है, जिससे कुछ हद तक जाम की स्थिति नियंत्रित हुई है।
हालांकि हकीकत यह है कि शहर के अधिकांश इलाकों में रोजाना घंटों जाम लग रहा है। व्यस्त समय में प्रमुख चौराहों और बाजारों में हालात बदतर बने हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पेट्रोलिंग टीमें रोजाना क्षेत्रों में भ्रमण कर यातायात दबाव वाले स्थानों का निरीक्षण कर रही हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!