खबर
Top News

‘धुरंधर-2’ के लिए 24 घंटे चलेंगे सिनेमाघर बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मार्च 2026, 2:51 pm
शेयर करें:
‘धुरंधर-2’ के लिए 24 घंटे चलेंगे सिनेमाघर बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

राजेंद्र खंडेलवाल 98931-90781 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फिल्म ‘धुरंधर’ की रिकार्डतोड़ सफलता के बाद अब ‘धुरंधर-2’ 19 मार्च को रिलीज हो रही है, लेकिन इस फिल्म का प्रदर्शन शहर में कानून व्यवस्था के समक्ष संकट खड़ा कर सकता है, क्योंकि ये फिल्म चार घंटे की होने के कारण सिनेमाघरों में चौबीसों घंटे चलेगी। इसमें दो इंटरवल होंगे। फिल्म देखने की आड़ में अपराधी तत्व सक्रिय हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘धुरंधर-2’ देशभर के साथ इंदौर में भी गुरुवार 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इंदौर फिल्म वितरण के लिहाज से सीआई यानी सेंट्रल इंडिया क्षेत्र का सबसे बड़ा केंद्र है और यहां फिल्म को मिले रिस्पांस से तय होता है कि वो हिट हो गई है या नहीं।

इसलिए इंदौर पर फिल्म निर्माताओं-अभिनेताओं और वितरकों का सबसे ज्यादा ध्यान रहता है। ‘धुरंधर’ ने इंदौर में जबरदस्त कमाई की थी और पहले दो दिन में इंदौर के दर्शकों के रिस्पांस पर ही तय हो गया था कि फिल्म सुपरहिट होगी।

अब ‘धुरंधर-2’ 19 मार्च को रिलीज की जा रही है, लेकिन इस फिल्म के प्रदर्शन के दौरान शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। ये फिल्म 3.55 घंटे अवधि की है और इसमें दो इंटरवल 5-5 मिनट के होंगे। इंदौर में मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म का पहला शो सुबह 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि आखिरी शो रात्रि 11.30 बजे शुरू होगा, जो रात्रि करीब 3.30 बजे छूटेगा।

दर्शक इतनी रात में मल्टीप्लेक्स से निकलकर घर जाएंगे। इनके साथ शहर के अपराधी तत्व भी हो सकते हैं, जो कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं। इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि ये अपराधी तत्व टिकट लेकर बाहर निकल जाएंगे और अपराध को अंजाम देंगे और जब पुलिस पकड़ेगी तो कहेंगे कि वे तो फिल्म देख रहे थे।

ऐसा इंदौर में पूर्व में हो चुका है। न केवल मल्टीप्लेक्स, बल्कि सिंगल विंडो सिनेमाघरों में भी ऐसी ही स्थिति बनेगी। रात्रि 3.30 बजे शो खत्म होने के बाद साफ-सफाई की जाएगी और फिर शो का वक्त हो जाएगा।

क्या कहता है सिनेमा एक्ट
अपनी कमाई के लिए नियम-कायदे के विरुद्ध सिनेमाघरों को चलाने की कोशिश हो रही है। सिनेमा एक्ट कहता है कि रात 12 बजे बाद सिनेमा नहीं चलाए जा सकते। अगर चलाना है तो उसके लिए अलग से प्रशासन से परमिशन लेनी होती है। वहीं सिने व्यवसायियों का कहना है सिनेमा एक्ट में यह नियम नहीं है कि 12 बजे बाद सिनेमाघर नहीं संचालित नहीं होंगे।

ऐसे में रात के शो में यदि कोई टिकट लेता है और कोई अपराध करता है और उसे पुलिस पकड़ती है तो वह कह देगा कि मैं फिल्म देखने गया था और उसका टिकट मेरे पास है। इससे अपराध बढ़ेंगे।

पहले अनंत चतुर्दशी की रात चलते थे 5 शो
कुछ वर्षों पूर्व अनंत चतुर्दशी की रात शहर के सिनेमाघरों में 5 शो दिखाए जाते थे। इस दौरान कुछ आपराधिक घटनाएं होने के कारण आबकारी विभाग द्वारा बाद के वर्षों में 5 शो की अनुमति देना बंद कर दिया गया। अभी भी कई सिनेमाघर संचालक रात 12 बजे बाद शो दिखाने की अनुमति मांगते हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना होता है कि आप अपनी रिस्क पर चला सकते हैं। कुछ वर्ष पूर्व अलका टॉकीज में अनंत चतुर्दशी की देर रात फिल्म ‘फर्स्ट लव लेटर’ का प्रदर्शन किया गया था, जिस पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की थी।

नाइट कल्चर के दौरान बढ़ गए थे अपराध
इंदौर मेंं जोर-शोर से नाइट कल्चर शुरू किया गया था, जिसमें सिर्फ एबी रोड पर ही खान-पान की दुकानें रातभर खुली रहने लगी थीं, लेकिन तीन माह में ही अपराध इतने बढ़ गए कि उसे बंद करना पड़ा। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नाइट कल्चर बंद करने की घोषणा की। अब ‘धुरंधर-2’ से भी ऐसी स्थिति बन सकती है।

सिने व्यवसायियों का कहना है...
प्रमुख सिनेमा व्यवसायी एवं सीसीसीए के सचिव बसंत लड्ढा का कहना है कि ‘धुरंधर-2’ का मल्टीप्लेक्स का आखिरी शो रात्रि 3.30 बजे छूटेगा और अभी प्रशासनिक स्तर पर क्या तैयारियां हैं, कुछ पता नहीं। ये समस्या देशभर में आएगी, क्योंकि पूरे देश में ये फिल्म रिलीज हो रही है।

इस मुद्दे पर व्यवसायी क्या करेंगे, तय किया जाएगा। ज्योति सिनेमाघर के मालिक आदर्श यादव का कहना है रात्रि 12 बजे बाद सिनेमाघर चलाने का कोई प्रावधान सिनेमा एक्ट में नहीं है। ‘धुरंधर-2’ रात्रि 3.30 बजे तक कैसे चलेगी, इस पर विचार किया जाना चाहिए।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 7 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 7 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 8 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 8 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 8 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 8 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 8 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 8 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 8 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 9 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 9 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 9 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!