चिंटू चौकसे से छिना नेता प्रतिपक्ष का पद: सोनिला मिमरोट को मिल गई कमान; नगर निगम में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया गया है। एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत को लागू करते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने चिंटू चौकसे को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है।
अब इस अहम पद की कमान सोनिला मिमरोट भाटिया संभालेंगी। चिंटू चौकसे अब अपना पूरा ध्यान शहर कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर केंद्रित करेंगे।
बदलाव को लेकर थी काफी समय से चर्चा- इस बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। कांग्रेस में कई नेता इस बात पर जोर दे रहे थे कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद चिंटू चौकसे को निगम में विपक्ष की दोहरी जिम्मेदारी छोड़ देनी चाहिए।
हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी होने के कारण यह मामला लंबे समय तक लटका रहा, लेकिन अंततः प्रदेश नेतृत्व ने चुनावी रणनीति को देखते हुए यह फैसला लिया। इस निर्णय का उद्देश्य संगठन में सक्रियता बढ़ाना और नगर निगम के मोर्चे पर पार्टी को और अधिक धारदार बनाना है।
आक्रामक कार्यशैली के लिए चर्चित मिमरोट
नई नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को सदन में अपनी आक्रामक कार्यशैली और तथ्यों के साथ बात रखने के लिए जाना जाता है। वे भाजपा की परिषद को जनहित के मुद्दों पर घेरने में खासी सक्रिय रही हैं। पार्टी के इस फैसले को भाजपा के खिलाफ सदन में मोर्चाबंदी तेज करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
चिंटू चौकसे के पास अब केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी रहने से यह तय है कि आने वाले दिनों में इंदौर कांग्रेस के चुनावी अभियान में और अधिक तेजी देखने को मिलेगी। इस फेरबदल के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मिमरोट निगम सदन में किस तरह से विपक्ष की भूमिका को नई दिशा देती हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!