धड़ल्ले से बिक रहा चाइना मांझा, कानून बना तमाशा: घरों और छतों में छुपा मौत का सामान; दर्जनों हादसों के बाद भी प्रशासन सुस्त
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
प्रतिबंध के बावजूद चाइना मांझा कहीं खुलेआम तो कहीं चोरी-छिपे बिक रहा है, जिससे आम लोगों की जान खतरे में है। प्रशासन की ओर से कभी-कभार कार्रवाई जरूर होती है, लेकिन सिर्फ दिखावे की। यही वजह है हर साल यह खतरनाक मांझा दोबारा बाजार में लौट आता है।
मकर संक्रांति से एक महीने पूर्व पतंगबाजी का दौर शुरू हो गया है। बच्चों की आवाज गली-मोहल्लों में गूंज रही है लेकिन चाइनीज डोर आम इंसान के साथ पशु-पक्षियों के लिए खतरा बन रही है। दुकानदार प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बाद भी बेचने से संकोच नहीं कर रहे। पिछले दिनों इंदौर में एक युवक की मौत के बाद मुख्यमंत्री, यहां तक की इंदौर हाई कोर्ट ने भी प्रतिबंध के निर्देश दिए थे लेकिन प्रशासनिक अमले की सुस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही। शहर में तमाम जगह चाइनीस मांझा हर बच्चे के हाथ में पहुंच चुका है।
घरों में छुपा कर रखा है चाइना मांझा
लोगों के अनुसार चाइना मांझा अब खुले में नहीं रखा जाता। छापों से बचने के लिए पानी की टंकियों, घरों के कमरों, छतों और बंद गोदामों में छुपाकर रखते हैं। जैसे ही मौका मिलता है, बेच दिया जाता है। यही कारण है कि कार्रवाई के बावजूद असली सप्लायर पकड़ में नहीं आते।
मुख्य मार्गों की पतंग दुकानों पर नहीं दिखता लेकिन दुकानदार जान-पहचान के जरिए दे देते हैं। गली-मोहल्ले की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध है। जहां पर प्रशासनिक अमला कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचता। कॉलोनियों में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है
ऐसे उठाते हैं फायदा?
मकर संक्रांति पर मांग बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर ऊंचे दाम में बेचते हैं। अधिकांश बच्चों और युवाओं को इसके खतरों की जानकारी नहीं होती। यह सामान्य धागा नहीं है। इसमें कांच और केमिकल मिले होते हैं, जो इंसान की त्वचा को तुरंत काट देते हैं। बाइक सवारों की गर्दन कटने, राहगीरों के घायल होने और पक्षियों की दर्दनाक मौत की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
यह मांझा बिजली लाइनों में फंसकर हादसों की वजह भी बनता है। चाइना मांझा नायलॉन धागे पर केमिकल और कांच का पाउडर लगाकर तैयार किया जाता है। यही वजह है कि यह बेहद धारदार और खतरनाक होता है। सामान्य मांझे से अलग होने के बावजूद इसे पहचानना आम लोगों के लिए मुश्किल है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की उड़ रही धज्जियां
चाइना मांझे पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। उसके आदेश का पालन नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात जस के तस हैं।
संबंधित समाचार

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!