खबर
Top News

42 स्कूलों के बच्चों ने दी अनिका को 28 लाख रुपए की सहायता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 फ़रवरी 2026, 4:55 pm
शेयर करें:
42 स्कूलों के बच्चों ने दी अनिका को 28 लाख रुपए की सहायता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी टाइप-2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही तीन साल की अनिका शर्मा के लिए कल शाम शहर के 42 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे जुटे और उन्होंने अपने द्वारा एकत्र राशि 28 लाख रुपए महापौर पुष्यमित्र भार्गव से दिलवाई।

कार्यक्रम का आयोजन एआईसीटीएसएल ऑफिस में हुआ, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव मुख्य अतिथि थे। पिता प्रवीण शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर के स्कूली बच्चे अनिका के इलाज में मदद करने के लिए राशि एकत्र कर रहे थे।

ऐसे शहर के 42 स्कूलों के बच्चों ने 28 लाख रुपए एकत्र कर लिए जो कल शाम आयोजित कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में बेबी को प्रदान किए गए।

महापौर ने इस राशि का चेक उसे सौंपा। इस दौरान बेहद भावुक माहौल बन गया था क्योंकि हर कोई बेबी की दुलार कर उसके दीर्घायु जीवन की कामना कर रहा था। कार्यक्रम में इन स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारियों के अलावा तमाम कोचिंग सेंटरों के संचालक और छात्र भी मौजूद थे।

सभी ने प्रार्थना की कि बेबी जल्दी स्वस्थ हो और वो सदैव प्रसन्न रहे। महापौर ने भी कहा कि उन्हें बेबी अनिका के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर किसी बच्चे को ऐसी बीमारी न दे। मैं कामना करता हूं कि उसके इलाज का समुचित पैसा एकत्र हो जाएगा और वो जल्दी स्वस्थ हो जाएगी।

पटेल ने हेलीकॉप्टर में घुमाया
पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने बेबी अनिका को हैलीकॉप्टर में घुमाया। उसके साथ माता सरिता व पिता प्रवीण शर्मा भी थे। हैलीकॉप्टर में घूमकर अनिका काफी खुश नजर आई।

5.13 करोड़ रुपए एकत्र हो चुके
अनिका के मदद के लिए 5 करोड़ 13 लाख 52 हजार रुपए एकत्र हो चुके हैं। उसे जो अमेरिकी इंजेक्शन लगना है, वो 9 करोड़ का है। इसी राशि को एकत्र करने का अभियान चल रहा है। अभी भी करीब पौने चार करोड़ की राशि एकत्र करना बाकी है। इसके लिए लगातार कोशिश चल रही है।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 9 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 9 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 10 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 10 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 10 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 10 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 10 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 10 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 11 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 11 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 11 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 11 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 11 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 11 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 11 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 11 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 11 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 11 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!