बारिश में बस की छत पर बैठकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे: सिटी बस बंद होने से बढ़ी परेशानी; कलेक्टर से लगाई गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कम्पेल क्षेत्र के सरकारी स्कूल के छात्र पिछले करीब एक साल से सिटी बस सेवा बंद होने के कारण जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। सोमवार सुबह उज्जैनी से कम्पेल तक करीब 60-70 छात्र बस की छत पर बैठकर सफर करते नजर आए। बारिश के दौरान भी बच्चों को छत पर बैठकर भीगते हुए स्कूल जाना पड़ा।
बस की छत पर बैठाकर ले गए ड्राइवर-कंडक्टर
छात्रों के मुताबिक, बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने ही उन्हें बस की छत पर बैठने दिया। बच्चों का कहना है कि सिटी बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें रोजाना इसी तरह जोखिम उठाकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में यह परेशानी और बढ़ गई है।
कलेक्टर से मिलने पहुंचे 60-70 छात्र
लगातार परेशानी झेल रहे छात्र अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। करीब 60-70 छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर स्कूल आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था कराने की मांग की। छात्रों ने बताया कि बस सुविधा नहीं होने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
कलेक्टर ने तत्काल व्यवस्था का दिया भरोसा
छात्रों की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल परिवहन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। अब छात्रों को उम्मीद है कि स्कूल आने-जाने के लिए जल्द सुरक्षित व्यवस्था हो सकेगी और उन्हें बस की छत पर बैठकर सफर करने की मजबूरी से राहत मिलेगी।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!