खबर
Top News

सेवा प्रदाता मना कर दें तो नहीं हो सकते बाल विवाह, महेंद्र पाठक: कार्यशालाओं से पंडित; मौलवी और सेवा प्रदाताओं को जागरूक करने का प्रयास

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 फ़रवरी 2026, 5:16 pm
शेयर करें:
सेवा प्रदाता मना कर दें तो नहीं हो सकते बाल विवाह, महेंद्र पाठक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किसी नाबालिग के विवाह में यदि सेवा प्रदाता सेवा देने से मना कर दे तो वह विवाह नहीं हो पाएगा। समाज से बाल विवाह की कुप्रथा को दूर करने प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना होगा।

यह बात बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक ने महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना एक के अंतर्गत रुस्तम का बगीचा और समाजवाद नगर में आयोजित सेवा प्रदाताओं की कार्यशाला में कही।

उन्होंने कहा हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना होगी। कन्यादान से बड़ा पुण्य एक बेटी का जीवन बचाना है। सभी को संकल्प लेकर देश को बाल विवाहमुक्त करने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।

संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाहमुक्त भारत को लेकर बनाई गई 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में विभाग द्वारा जिले की प्रत्येक परियोजना और बस्तियों में जाकर सेवा प्रदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले चरण में स्कूली छात्र-छात्राओं और सेवा प्रदाताओं को अधिनियम की जानकारी देकर बाल विवाह रोकने में सहायक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यशाला में ने महिलाओं को बच्चों के प्रति जिम्मेदारी समझने और उन्हें फटकार लगाने के बजाय एक मित्र की तरह बैठकर बात कर समझाने से उनका जीवन सुधारने की बात कही। उन्होंने कहा बच्चा बिगड़ता या सुधरता परिवार के कारण ही है।

यदि उसे गलत संगत में नहीं जाने दिया गया तो वह बड़ों की बात मानकर सही दिशा में आगे बढ़ेगा और आत्मनिर्भर बनकर परिवार का नाम रोशन करेगा। शहरी परियोजना एक की प्रभारी अधिकारी निसरीन हुसैन ने विभाग के दायित्व और महिलाओं की जिम्मेदारी समझाई।

इस अवसर पर उड़नदस्ता के देवेंद्र कुमार पाठक, दोनों क्षेत्र की सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं भी उपस्थित थीं। कार्यशाला में पंडित, मौलवी, विभिन्न सेवा प्रदाता और समुदाय की महिलाओं ने भी सहभागिता कर अपने मन में उठने वाले कई सवाल वक्ताओं के सामने रखे, जिनके जवाब मिलने पर वह संतुष्ट हुए।

विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया जिले में विशेष रूप से ग्रामीण परियोजना के अंतर्गत इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन कर समाज के वरिष्ठ नागरिकों, पदाधिकारी, सेवा प्रदाता और जनप्रतिनिधियों के साथ भी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

3 minutes ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

4 minutes ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

10 minutes ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

12 minutes ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

23 minutes ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

24 minutes ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

39 minutes ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 1 hour ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

about 1 hour ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 1 hour ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 1 hour ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 2 hours ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 20 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 20 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!