फ्लाइट में बिगड़ी बच्चे की तबीयत: इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद नहीं बची जान; अस्पताल पहुंचाने से पहले तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1240 को मंगलवार शाम इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार एक एक साल के मासूम बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी। तमाम प्रयासों के बावजूद अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई।
उड़ान के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट IX1240 ने मंगलवार को शाम 5:30 बजे जयपुर से उड़ान भरी थी, जिसे रात 8:10 बजे बेंगलुरु पहुंचना था। उड़ान के दौरान विमान में मौजूद एक वर्षीय बच्चे को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत केबिन क्रू को सूचना दी।
घोषित की गई मेडिकल इमरजेंसी
स्थिति गंभीर होने पर पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर से संपर्क किया। शाम करीब 7:20 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी। इंदौर एयरपोर्ट पर पहले से ही मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई और एयरोब्रिज पर डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई।
सीपीआर के बावजूद नहीं बची जान
शाम 7:50 बजे विमान के लैंड करते ही बच्चे को तुरंत बाहर लाया गया। विमान में मौजूद एक डॉक्टर पहले से ही बच्चे को सीपीआर दे रहे थे। एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने भी लगातार प्रयास जारी रखे और बच्चे को तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे डॉल्फिन हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।
परिवार के साथ यात्रा कर रहा था मासूम
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मृत बच्चे का नाम मोहम्मद अबरार था, जिसकी उम्र लगभग एक वर्ष थी। वह अपने पिता मोहम्मद अजलान, मां फिरोजा और बड़े भाई के साथ जयपुर से बेंगलुरु अपने घर लौट रहा था।
पहले से खराब थी तबीयत
परिजनों और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट में बैठने से पहले ही बच्चे की तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि उड़ान के दौरान दूध या पानी पिलाने के समय तरल पदार्थ श्वासनली में चला गया, जिससे बच्चे को सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई और उसकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!