हृदयविदारक हादसे के बाद अचानक शहर पहुंच रहे मुख्यमंत्री: कार्यक्रम में बदलाव; प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज, सीएम बोले- दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हुए भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम अचानक बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री अब अचानक इंदौर पहुंच रहे हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। शहर में दर्दनाक हादसे मेंं आठ लोगों की मौत हो गई है।
यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है, हमारी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम करीब 4:05 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम करीब 4:05 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे लगभग एक घंटे तक शहर में रुकेंगे और इसके बाद शाम 5:20 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
आधिकारिक तौर पर विस्तृत कार्यक्रम सामने नहीं आया
हालांकि उनके इस आकस्मिक दौरे को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत कार्यक्रम सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वे हाल ही में हुए अग्निकांड/हादसे के मद्देनजर हालात का जायजा ले सकते हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर संभावित दौरा स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अधिकारियों की बैठकें भी शुरू हो गई हैं।
कुछ दिन पहले भी मुख्यमंत्री का इंदौर दौरा प्रस्तावित था
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी मुख्यमंत्री का इंदौर दौरा प्रस्तावित था, लेकिन ऐन वक्त पर वह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। ऐसे में इस बार उनका अचानक दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। फिलहाल सभी की नजरें मुख्यमंत्री के इस दौरे पर टिकी हैं, जिससे हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई और प्रशासनिक दिशा स्पष्ट हो सकती है।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!