मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- नौसिखियों के हाथ में पार्टी की कमान; अब भुगत रही अपने फैसलों का परिणाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन जिले के महिदपुर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, संगठनात्मक स्थिति और महिलाओं को लेकर पार्टी नेताओं के बयानों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने ही निर्णयों का परिणाम भुगत रही है।
बदलावों और नेतृत्व को लेकर कटाक्ष
मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस में हाल ही में हुए संगठनात्मक बदलावों और नेतृत्व को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी की कमान अनुभवहीन लोगों को सौंप दी गई है, जिसका खामियाजा अब कांग्रेस को उठाना पड़ रहा है।
महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर महिलाओं के सम्मान को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता इस योजना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं।
महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बयान
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खातों में सरकार की ओर से आर्थिक सहायता पहुंचाई जाती है, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा उस पर भी अनुचित बयान दिए जाते हैं, जो महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।
कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना
राजनीतिक हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व संकट साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी ऐसे लोगों के हाथों में चली गई है जिन्हें संगठन चलाने का पर्याप्त अनुभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नेतृत्व सही दिशा देने के बजाय गलत निर्णय लेने लगे तो संगठन को नुकसान होना तय है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आज अपने ही फैसलों के कारण कमजोर होती जा रही है।
संबंधित समाचार

इस होटल में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां:फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस नहीं मिला; इतना नॉनवेज बिना पैकिंग-लेबल के मिला

अधूरी सड़क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन:रहवासियों के साथ कीचड़ में बैठे पार्षद; कहा- बारिश होते ही दलदल में बदल जाता है रास्ता

मंत्री-विधायक के इलाके में कारोबारी को चाकू मारा:तेज रफ्तार कार सवारों को समझाइश देना पड़ा महंगा; चार बदमाशों ने घेरकर की मारपीट

CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल:ग्रामीणों ने प्रवक्ता और साथियों को पीट-पीटकर खदेड़ा

जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:इस शहर के ‘डॉक्टर’ ने तैयार की थी शराब; इतने लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस की कार्रवाई

तेज रफ्तार बुलेट का कहर:काम पर जा रहे बुजुर्ग को बुलेट ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान मौत, सीसीटीवी में भागता दिखा आरोपी

ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को आखिरी मौका; जवाब नहीं दिया तो कलेक्टर को होना पड़ेगा पेश

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!