खबर
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम: पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 6:17 pm
शेयर करें:
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के महू से भारतीय सेना के जवान एक अनोखे हवाई अभियान पर निकल पड़े हैं। ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन-2026’ के तहत चार माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से करीब 3100 किलोमीटर की हवाई यात्रा की जाएगी।

लगभग 23 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में सेना के जवान अपनी उड़ान क्षमता, तकनीकी दक्षता और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे।

इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि पहली बार माइक्रोलाइट विमानों को नेशनल हाईवे पर उतारने की तैयारी है। इसके अलावा जवान गल्फ ऑफ कच्छ में समुद्र के ऊपर भी करीब 48 किलोमीटर तक उड़ान भरेंगे।

महू से शुरू हुआ 23 दिनों का अभियान
इस अभियान की शुरुआत महू स्थित आर्मी एडवेंचर नोडल सेंटर से हुई। शनिवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में चार माइक्रोलाइट विमानों को रवाना किया गया। अभियान में आठ सदस्यीय टीम शामिल है। सभी जवान अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ इस हवाई यात्रा को पूरा करेंगे।

पहली बार नेशनल हाईवे पर होगी माइक्रोलाइट विमानों की लैंडिंग
अभियान का सबसे बड़ा आकर्षण गुजरात में नेशनल हाईवे पर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग होगी। करीब 48 किलोमीटर के हवाई सफर के बाद विमान हाईवे पर उतरेंगे। इसे देश में पहली बार किया जाने वाला प्रयोग बताया जा रहा है। इस दौरान विमान की तकनीकी क्षमता और पायलटों के कौशल की भी परीक्षा होगी।

समुद्र के ऊपर 48 किलोमीटर तक उड़ान
हाईवे पर लैंडिंग के बाद अभियान के अगले चरण में टीम गुजरात के कच्छ क्षेत्र पहुंचेगी। यहां गल्फ ऑफ कच्छ के ऊपर करीब 48 किलोमीटर तक माइक्रोलाइट विमान उड़ान भरेंगे। समुद्र के ऊपर होने वाली यह उड़ान अभियान के सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक हिस्सों में से एक होगी।

झाबुआ, वडोदरा से होते हुए कई शहरों तक पहुंचेगी टीम
महू से रवाना होने के बाद चारों विमान झाबुआ होते हुए वडोदरा पहुंचे। यहां निर्धारित पड़ाव के दौरान टीम स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेगी। इसके बाद अभियान आगे बढ़ते हुए उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और कोटा सहित कई शहरों से गुजरेगा। वापसी के दौरान टीम सागर और भोपाल होते हुए महू पहुंचेगी।

7 दिसंबर को महू में होगा अभियान का समापन
करीब 3100 किलोमीटर की यह हवाई यात्रा 23 दिनों तक चलेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभियान का समापन 7 दिसंबर को महू में होगा। इस दौरान सेना के जवान न केवल अपनी उड़ान क्षमता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से जुड़कर युवाओं को साहसिक गतिविधियों के लिए प्रेरित भी करेंगे।


संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 8 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 8 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 8 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 8 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 8 hours ago
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

about 8 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 8 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 8 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 8 hours ago
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

about 8 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 9 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 9 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 9 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 9 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 9 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 9 hours ago
बाइक चोर का निकाला जुलूस
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 9 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 9 hours ago
मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग
Top News

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!